Rashmi Singh
Date: 16-11-26 23:45
Political News: वैश्विक कूटनीति के लिहाज से 17 नवंबर 2026 का दिन बेहद अहम होने जा रहा है. फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक प्रस्तावित है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल होंगे. खास बात यह है कि पहली बार क्वाड नेताओं की बैठक इस समूह के किसी सदस्य देश के बजाय फिलीपींस में होने जा रही है. यह सितंबर 2024 के बाद चारों देशों के नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक होगी.
इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल में यह पहली क्वाड नेताओं की शिखर बैठक होगी. इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में क्वाड नेताओं की मुलाकात हुई थी. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की मेजबानी की थी. अब करीब दो साल बाद चारों देशों के नेता एक बार फिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए आमने-सामने होंगे.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा में छठ महापर्व का भव्य आयोजन! CM Saini ने पूर्वांचल समाज को दिया बड़ा संदेश!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें