By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
मिस्र: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की.
#WATCH काइरो, मिस्र: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की। https://t.co/PlXdTwH0j0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2026
दिवाली 2025 से दिवाली 2026 के बीच (त्योहार के दिनों को छोड़कर) दिल्ली में पीएम2.5 का वार्षिक औसत स्तर राष्ट्रीय मानक के दोगुने से भी अधिक 94 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 24 राजधानियों में सूची में दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित रही.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई के प्रमुख प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को कहा कि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 नवंबर को जालंधर से पार्टी की राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 नवंबर 2026 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेंगे. इसमें भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी और 2026-2030 की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इस सम्मेलन में वे आसियान और अन्य सहभागी देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार को मथुरा में पार्टी नेताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा. इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार करने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेंगलुरु के विधान सौध में राष्ट्रमंडल महिला सांसद (CWP) भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन में नई महिला विधायकों के डिजिटल सशक्तिकरण, सुरक्षित साइबरस्पेस और क्षमता निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग पर चर्चा के लिए आज बैठक हो सकती है. सपा नेता आजम खान की जमानत पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On – Nov 17,2026 12:00 AM IST