तमिल गाने ‘वरुवाई’ को 69वें ग्रैमी पुरस्कारों की बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक कैटेगरी में नामांकन मिला है। इसे ग्रैमी के लिए नामांकित पहला तमिल गाना बताया जा रहा है। देवन एकंबरम और सुशा ने इसे गाया है। यह गाना महान तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की रचना पर आधारित है।
एक सदी से भी पहले लिखी गई भारती की यह कविता भगवान कृष्ण को समर्पित एक भक्ति रचना है। 69वें ग्रैमी अवार्ड्स 7 फरवरी 2027 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित किए जाएंगे।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
इंडिगो विमान की रनवे से उड़ान रोकी, 236 सुरक्षित
मेंगलुरु से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान की सोमवार शाम उड़ान रोक दी गई। विमान रनवे पर रफ्तार पकड़ चुका था, तभी पायलट ने ब्रेक लगाए। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी बताई है। विमान में 229 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे। सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.