यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1400 से ज्यादा ड्रोन, पुतिन ने एक बड़े पुल को बनाया निशाना – News24 Hindi

Edited By Varsha Sikri
यूक्रेन ने ड्रोन और मिसाइल से एक महत्वपूर्ण पुल को निशाना बनाया. (Photo: AI)
यूक्रेन ने ड्रोन और मिसाइल से एक महत्वपूर्ण पुल को निशाना बनाया. ‘केर्च ब्रिज’ नाम का ये पुल रूस को उसके कब्जे वाले क्रीमिया आईलैंड से जोड़ता है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को ये जानकारी दी और इसे एक अभूतपूर्व अभियान करार दिया. वहीं, रूस ने दावा किया कि उसने लगातार सोमवार को दूसरी रात यूक्रेन के रिकॉर्ड 1400 से अधिक ड्रोन हमलों का नाकाम कर दिया.
जेलेंस्की ने केर्च ब्रिज पर किए गए हमले को सबसे अहम कार्रवाई बताया. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन की सेना ने हफ्तों तक क्रमबद्ध तरीके से रूसी वायु रक्षा प्रणालियों को कमजोर किया और फिर रात को बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर अहम लक्ष्य को भेदा हैं. जेलेंस्की ने दुश्मन को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी नहीं दी है. हालांकि यूक्रेन की सेना ने कहा कि पुल के सड़क वाले हिस्से का एक मेहराब और एक हिस्सा ढह गया है, जिससे सड़क संपर्क टूट गया है. उसके मुताबिक रेल मार्ग बच गया, लेकिन उस पुल का मेहराब भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
केर्च पुल रूस से क्रीमिया तक सैन्य और नागरिक आपूर्ति पहुंचाने तथा अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों को सहायता पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है. 2014 में इस प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे के एक सशक्त प्रतीक के रूप में, इस पुल का निर्माण किया गया था. यूक्रेन की सेना ने कहा, ”कब्जे का प्रतीक टूट गया है.” इस बीच, रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से दो अहम पुलों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. रूस की जांच समिति ने भी पुष्टि की है कि पुल पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा है. उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News