पुष्कर मेले में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल, SP बोले- संदिग्ध हाव-भाव दिखते ही तुरंत हिरासत में लेगी पुलिस – AajTak

Feedback
राजस्थान के फेमस इंटरनेशनल पुष्कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था इस बार हाईटेक की गई है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही प्रमुख चौराहों और प्रवेश द्वारों पर पहली बार AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरों से निगरानी की जा रही है.
अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के दिशा-निर्देशों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. एसपी ने बताया कि मेला परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए 100 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं. इनकी मदद से मेले के प्रमुख स्थानों, प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है.
पहली बार प्रमुख चौराहों पर AI कैमरे
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के मुताबिक, पुष्कर मेले के इतिहास में पहली बार मुख्य चौराहों और एंट्री पॉइंट्स पर अत्याधुनिक AI कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.
पुलिस का फोकस असामाजिक तत्वों की पहचान करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है. देखें VIDEO:- 
संदिग्ध हाव-भाव पर भी रहेगी नजर
एसपी ने बताया कि AI कैमरों के माध्यम से संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज पर भी निगरानी रखी जा रही है. यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियां या हाव-भाव संदिग्ध नजर आते हैं, तो पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है.
पूछताछ के बाद मामले के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक की मदद से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है.
इन इंतजामों का उद्देश्य पुष्कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News