IND vs NZ: स्लो ओवर रेट के कारण आईसीसी ने टीम इंडिया को दी सजा, कट गई 35 प्रतिशत मैच फीस – News24 Hindi

Written By Aditya
आईसीसी ने काटे भारतीय खिलाड़ियों के 35 प्रतिशत मैच फीस (Pic Credit- PTI)
IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला शानदार रहा है. टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 22 रनों से मुकाबला जीत लिया था. जिसके कारण ही भारत ने वनडे सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम कर लिया था. भारतीय टीम के खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज की तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बीच आईसीसी ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया है. आखिरी वनडे मैच में स्लो ओवर रेट के कारण अब आईसीसी ने भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है. उनके 35 प्रतिशत मैच फीस कट गए हैं.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी गलती कर दी है. नियमित समय से भारत ने 7 ओवर स्लो किए थे. जिसकी सजा अब भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी ने दी है. ICC के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, प्लेयर्स पर हर ओवर के लिए मैच फीस का 5 परसेंट जुर्माना लगाया जाता था, जब वे टारगेट से पीछे रहते हैं. टीम इंडिया 7 ओवर पीछे थी. जिसके कारण ही भारतीय खिलाड़ियों के 35 प्रतिशत मैच फीस कटे हैं. 
मैच रेफरी रंजन मदुगले के सामने भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी गलती मान ली थी. जिसके कारण ही इस मामले में सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में सबसे ज्यादा अपने तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. जिसके कारण ही मुकाबले में टीम इंडिया बहुत पीछे रह गई थी. इस मुकाबले में हर ओवर के बाद प्लानिंग हो रही थी. जिसके कारण ही बहुत ही ज्यादा समय लग रहा था. हालांकि अंत में टीम इंडिया को इसका बहुत ज्यादा फायदा मिला.
India have been penalised for breaching ICC Code of Conduct in the fifth and final ODI against New Zealand. Details 👇 https://t.co/ZGULO5ePDT
टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने पहले 3 मुकाबले जीते. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी 2 जीत लिए. जिसके बाद भी भारत ने सीरीज को 3-2 से जीत लिया था. भारत ने उसके बाद वनडे सीरीज के भी पहले 2 मुकाबले आसानी के साथ जीत लिए थे. तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे वनडे मैच में जीतकर कमबैक किया था. ऐसे में उनके पास वनडे सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका था.  
ये भी पढ़ें: IND A vs NEP: पहले मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है इंडिया ए, वैभव का खेलना लगभग पक्का
आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने प्रयास किया. उन्होंने टीम इंडिया को सिर्फ 209 रनों पर ही ऑलआउट कर लिया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस मौके को न्यूजीलैंड से छीन लिया. न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 187 रनों पर ही सिमट गई. गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया ने मुकाबला 22 रनों से जीत लिया. टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम करना चाहती है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर को होने वाली है.
ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लेकर टी-20 फॉर्मेट में रच दिया इतिहास, 400 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News