अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी चमचमाती White Thar, पहली तस्वीर आई सामने – AajTak

Feedback
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस रेस में पहले नंबर पर आने वाले घुड़सवार को करीब 20 लाख रुपये कीमत की थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी. अब इस चमचमाती थार की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. तस्वीर सामने आने के बाद घुड़दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
दरअसल, शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है. इस शाही आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ पहुंच रहे हैं. अनंत सिंह ने प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों के लिए खास इनाम घोषित किए हैं. पहले स्थान पर रहने वाले को थार, दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेगा ताजमहल, 10 बीघे में शाही पंडाल; लाल किले की भी दिखेगी झलक
अब सबकी नजर 25 नवंबर पर है. इसी दिन पता चलेगा कि इस चमचमाती थार की चाबी किस घुड़सवार के हाथ लगेगी और कौन इस गाड़ी की सवारी करेगा. अनंत सिंह खुद भी गांव पहुंचकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं. इसके लिए कई एकड़ जमीन में मैदान तैयार किया जा रहा है.
10 बीघे में शाही पंडाल, ताजमहल और लाल किले की थीम
शिवांगी की शादी को यादगार बनाने के लिए करीब 10 बीघे में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है. मुख्य पंडाल को ताजमहल की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जबकि एक अन्य पंडाल को लाल किले जैसा रूप दिया जाएगा. इस भव्य सजावट के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कलाकार और शिल्पकार दिन-रात काम कर रहे हैं.
कारीगर ताजमहल की तरह दिखने वाले गुंबद और सजावटी हिस्से तैयार कर रहे हैं. इन्हें मुख्य ढांचे पर लगाया जाएगा, जिसके बाद पूरा पंडाल ताजमहल जैसा नजर आएगा. मेहमानों को अलग-अलग पंडालों में अलग थीम देखने को मिलेगी.
इस पूरे आयोजन की तैयारियों पर अनंत सिंह के तीनों बेटे भी नजर बनाए हुए हैं. वे लगातार आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं और मेहमानों के स्वागत से लेकर सजावट तक हर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. जिस तरह मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था, उसी तरह शादी में तैयार हो रहा यह थीम वाला पंडाल भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है.
हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे VIP मेहमान, बनाए जा रहे आधा दर्जन से ज्यादा हेलीपैड
शादी में देशभर से कई वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. इनमें से कई हेलीकॉप्टर के जरिए भी समारोह में शामिल होने आएंगे. उनके आवागमन की सुविधा के लिए आयोजन स्थल के आसपास आधा दर्जन से अधिक हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं.
आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर छह हेलीपैड मेहमानों के लिए पर्याप्त नहीं हुए तो इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी. उनका दावा है कि मेहमानों की सुविधा और समारोह की भव्यता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी.
करीब 10 बीघे में शाही पंडाल, ताजमहल और लाल किले की थीम, वीआईपी मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर और घुड़दौड़ में लाखों रुपये की गाड़ी का इनाम. इन तैयारियों ने शिवांगी की शादी को खास बना दिया है.
4 लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा पकवानों का इंतजाम
इस शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. उनके लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार किए जाएंगे. खाने के मेन्यू में पारंपरिक बिहारी जायके को खास जगह दी गई है. मेहमानों को लिट्टी-चोखा, देसी घी का मालपुआ, बालूशाही, खाजा और रसगुल्ला परोसा जाएगा.
इसके अलावा शाही कोफ्ता, पनीर की कई तरह की सब्जियां, दाल मखनी, कश्मीरी पुलाव, तंदूरी रोटी, नान और मौसमी सब्जियां भी मेन्यू में शामिल हैं. चाट, गोलगप्पे, टिक्की, डोसा, चाउमीन, पास्ता और कुल्फी के लिए दर्जनों लाइव काउंटर लगाए जाएंगे. यहां कारीगर मेहमानों के सामने ही ताजा व्यंजन तैयार करेंगे.
इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के भोजन की व्यवस्था करना अपने आप में बड़ी चुनौती है. इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं, ताकि मेहमानों को बिहारी व्यंजनों के साथ देशभर के मशहूर पकवानों का स्वाद भी मिल सके.
घुड़दौड़ में देशभर से पहुंचेंगे घुड़सवार, विजेता को थार
शादी के समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी खास आकर्षण होगी. इसमें हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से अनुभवी घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ लदमा पहुंचेंगे. प्रतियोगिता के लिए कई एकड़ जमीन में रेस का मैदान तैयार किया जा रहा है.
अनंत सिंह ने घोषणा की है कि रेस में पहले स्थान पर आने वाले घुड़सवार को थार गाड़ी दी जाएगी. दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रतिभागी को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी इनाम में मिलेगी. फिलहाल पहले पुरस्कार में दी जाने वाली थार की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है.
अनंत सिंह का कहना है कि उनके यहां पहले भी घुड़दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होती रही हैं और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाते रहे हैं. इस बार बेटी की शादी के मौके पर भी प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. अब इंतजार इस बात का है कि 25 नवंबर को कौन सा घुड़सवार रेस जीतकर थार अपने नाम करता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News