दो भाईयों में जमीन को लेकर हो रहा था झगड़ा, एक के बेटे ने भीड़ पर चढ़ाई कार; दो लोगों की मौत – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवक ने कार चढ़ा दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. दोनों पक्षों में झगड़ा जमीन को लेकर था. उस युवक ने कार वहां मौजूद भीड़ पर चढ़ाई थी, जिसमें दो की मौत के अलावा सात लोग जख्मी हो गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में दो भाइयों मनोज यादव और महेंद्र यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद है. बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी.
जब झगड़ा हो रहा था, तभी महेन्द्र यादव का बेटा रामकुमार यादव कार लेकर वहां पहुंच गया. इसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ पर कार चढ़ा दी. कार की चपेट में आने से अमित यादव और इंदु देवी की मौत हो गई. इसके अलावा सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि लोगों को कुचलने के बाद कर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और उसे चला रहा रामकुमार यादव फरार हो गया. हादसे के बाद जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली और आग की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस आरोपी को ढूंढ़ भी रही है.
(पीटीआई के इनपुट्स के साथ)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News