'धुआंधार खेल रहीं…', 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे के गेम के फैन हुए निरहुआ; वीडियो शेयर कर किया सपोर्ट – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे को किया सपोर्ट (Pic Credit- Social media)
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. एक्ट्रेस के फैंस उनके गेम को काफी पसंद कर रहे हैं. पहले ही दिन से आम्रपाली दुबे शो में अपने मुद्दों पर आवाज उठाती नजर आ रही हैं. वहीं पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी एक्ट्रेस के गेम की तारीफ की. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने भी आम्रपाली को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निरहुआ आम्रपाली के गेम की खूब तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर निरहुआ के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा.
दिनेश लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ की है. इस वीडियो को आम्रपाली की टीम ने भी उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे की बिग बॉस जर्नी के बारे में बोलते दिखाई दिए. इस दौरान एक्टर ने एक्ट्रेस के गेम पर भी बात की और उनके गेम की काफी तारीफ भी की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है, आम्रपाली दुबे के फैंस भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर बने सलमान खान, सिंगर की मिमिक्री देख कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान; वीडियो वायरल
यहां देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/Df5GiA-ukVf
निरहुआ ने अपने वीडियो में कहा, ‘बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं. उन्होंने अपने बेबाक अंदाज, अपनी बुद्धिमता और सूझबूझ से हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस उनके गेम के दीवाने हो गए हैं. वो इतना धुआंधार खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.’ वहीं एक्टर ने इस वीडियो में फैंस से आम्रपाली दुबे को वोट करने की गुजारिश भी की. एक्टर ने कहा कि आम्रपाली दुबे को ज्यादा से ज्यादा वोट्स दें और बिग बॉस की ट्रॉफी घर लाने में उनकी मदद भी करें.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में ये कंटेस्टेंट फिर बना कप्तान! टास्क कैंसिल होने के बाद भी मिली कैप्टेंसी की कमान
बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी हिट रही है. दोनों सितारे अब तक 14 से 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों सितारों की फिल्में काफी हिट रही हैं. दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में काजोल-शाहरुख खान की जोड़ी कहा जाता है. वहीं ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव भी स्टेज पर नजर आए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News