Entertainment News LIVE: ‘आश्रम’ का नया सीजन शुरू हो रहा है, अमेजन मैक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी है। संभावना सेठ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिना नाम लिए बोल रही हैं कि कुछ लोग दिखाते हैं अपनी रोलेक्स की वॉच, अपनी रिंग जो उनकी मम्मी ने दी है। संभावना का ये वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि वो उर्वशी रौतेला पर तंज कस रही है। फिल्म देवा ने पहले दिन 5 करोड़ का बिजनेस किया है। नेहा धूपिया को ‘रोडीज’ के सेट पर चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गईं। इसके बाद वो जैसे ही ठीक हुईं उन्होंने शूटिंग वापस शुरू की। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए बने रहिए।