Written By Mikita Acharya
Instagram ने यूजर्स के दो लिए नए फीचर पेश किए हैं. (Image Credit-Instagram)
क्या आप भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद उसमें कोई गलती होने पर उसे डिलीट कर दोबारा अपलोड करते हैं? या इंस्टाग्राम पर कोई गाना पसंद आने के बाद उसे Music में सेव करने के लिए अलग से सर्च करना पड़ता है? अब इन दोनों कामों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. Instagram ने यूजर्स के लिए दो नए फीचर रोलआउट किए हैं. इनमें पहला फीचर पोस्ट की गई स्टोरी को 15 मिनट तक एडिट करने की सुविधा देता है, जबकि दूसरे फीचर की मदद से इंस्टाग्राम पर पसंद आया गाना सीधे एप्पल म्यूजिक में सेव किया जा सकेगा. इंस्टाग्राम चीफ एड मोसेरी ने इन दोनों फीचर्स की जानकारी दी है.
इंस्टाग्राम के नए अपडेट के बाद यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने बाद भी उसमें कुछ बदलाव कर सकेंगे. इसके लिए स्टोरी पोस्ट करने के बाद उसके नीचे राइट साइड में दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर जाना होगा. यहां अब एडिट स्टोरी का नया ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करके यूजर्स स्टोरी में मौजूद टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्रॉइंग को बदल सकेंगे. यानी स्टोरी पोस्ट करने के बाद कोई छोटी-मोटी गलती होने पर उसे सुधारने के लिए पूरी स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस फीचर की खास बात यह है कि स्टोरी एडिट करने के बाद उसके पुराने व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी बने रहेंगे हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल स्टोरी पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर ही किया जा सकेगा. इसकेबपाद एडिट करने का ऑप्श नहीं मिलेगा. एक बात और ध्यान देने वाली है कि इस फीचर के जरिए फोटो या वीडियो नहीं बदले जा सकेंगे. अगर आपको गलत फोटो या वीडियो पोस्ट कर दिया है तो उसे हटाकर दोबार पोस्ट करना होगा.
इंस्टाग्राम ने स्टोरी में बदलाव होने की जानकारी देखने वालों तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था की है. अगर कोई यूजर पोस्ट करने के बाद अपनी स्टोरी एडिट करता है, तो उसे स्टोरी पर एडिटेड का लेबल दिखाई देगा. इससे स्टोरी देखने वाले लोगों को पता चल जाएगा कि पोस्ट करने के बाद उसमें बदलाव किया गया है.
A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)
इंस्टाग्रा का दूसरा नया फीचर Apple Music यूजर्स के लिए है. अब इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट या स्टोरी में लगा गाना पसंद आने पर उसे सीधे Apple Music में सेव किया जा सकेगा. इसके लिए पोस्ट या स्टोरी में दिए गए गाने के नाम पर टैप करना होगा. पहली बार ऐसा करने पर Apple Music अकाउंट को इंस्टाग्राम से कनेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. अकाउंट कनेक्ट होने के बाद गाने के नाम पर टैप करते ही एड टू Apple Music का ऑप्शन दिखाई देगा.
इंस्टाग्राम से Apple Music में सेव किए गए सभी गाने यूजर की लाइब्रेरी में Instagram Songs नाम की प्लेलिस्ट में जुड़ जाएंगे. इससे इंस्टाग्राम पर कोई गाना पसंद आने पर उसे Apple Music में अलग से सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूजर्स सीधे इंस्टाग्राम से अपने पसंदीदा गानों को सेव कर सकेंगे.
ये भी पढे़ं- WhatsApp यूजर्स की मौज! अब एक ग्रुप में जुड़ेंगे 1500 लोग, कंपनी ने बदल दी लिमिट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301