Delhi News: -दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राजधानी की सीमा में 10 जगह लगाए जाएंगे क्रैश कुशन -दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों पर भी लगाए जाएंगे
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोहरे के दौरान हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मर्जिंग प्वाइंट पर होने वाले हादसों को जानलेवा होने से बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) क्रैश कुशन (इम्पैक्ट एटेन्यूएटर) बैरियल का इस्तेमाल करने जा रहा है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन यदि इन स्थानों पर लगे क्रैश कुशन से टकराते हैं तो यह उनकी टक्कर के प्रभाव को कम कर देगा। इससे वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट लगने और जान जाने का खतरा कम होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इन्हें लगाने का काम शुरू किया गया है। राजधानी की सीमा में इस एक्सप्रेसवे पर 10 स्थानों पर क्रैश कुशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और अन्य मार्गों पर भी क्रैश कुशन लगाए जाएंगे।
एक्सप्रेसवे पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट के अलावा दो सड़कों के मिलने वाले स्थानों पर वाहनों की टक्कर का खतरा अधिक रहता है। खासकर कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से चालक समय रहते आगे मौजूद अवरोध या सड़क के घुमाव को नहीं देख पाते। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन सीधे डिवाइडर, कंक्रीट बैरियर या सड़क के किनारे लगे सीमेंट के सुरक्षा ढांचे से टकरा सकते हैं। इससे वाहन के साथ चालक को गंभीर खतरा होता है। इन स्थानों पर क्रैश कुशन लगाने से टक्कर का प्रभाव कम किया जा सकता है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि एनजीओ की मांग पर यह कदम उठाया है।
ऐसे काम करता है क्रैश कुशन
क्रैश कुशन एक विशेष सुरक्षा उपकरण है, जिसे सड़क के किनारे या मर्जिंग प्वाइंट पर लगाया जाता है। एनएचएचएआई के अधिकारी ने बताया कि जब कोई तेज रफ्तार वाहन इससे टकराता है तो यह धीरे-धीरे दबता और मुड़ता है। इस प्रक्रिया में वाहन की टक्कर से पैदा होने वाली ऊर्जा का बड़ा हिस्सा कुशन सोख लेता है। इससे वाहन की गति अचानक रुकने के बजाय नियंत्रित तरीके से कम होती है। इस तरह चालक और यात्रियों को लगने वाले झटके की तीव्रता कम हो जाती है।
—–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play