Written By Varsha Sikri
अनंत सिंह की बेटी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. (Photo: Screengrab)
बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं. शुक्रवार को तिलक और फलदान के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई. बाहुबली के परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने अपनी लाड़ली बिटिया की गोद भराई की. शिवांगी की मां और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर अपना पल्लू रखकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान शिवांगी ने ससुराल की तरफ से दी गई लाल साड़ी ओढ़ी हुई थी.
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शादी की रस्मों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें तिलक और फलदान किया जा रहा है. शुक्रवार सुबह अनंत सिंह तैयारियों का जायजा लेने नदवां गांव में घुड़दौड़ के मैदान पहुंचे, जहां 25 नवंबर को शादी के मौके पर घोड़ों की रेस होगी. जीतने वाले को सफेद थार गाड़ी दी जाएगी. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ऋषिकेश नामक शख्स से शादी करने जा रही है. उनकी बारात पटना के बिहटा से आएगी. बाहुबली विधायक अपने दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट करने जा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 3-4 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: बाहुबली नेता अनंत सिंह को SC से बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
शिवांगी और ऋषिकेश के विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं. शादी के दौरान होने वाला जयमाला कार्यक्रम खास आकर्षण रहने वाला है. इसके लिए जयपुर के मशहूर पत्रकार चौक की तर्ज पर भव्य मंडप और स्टेज तैयार किया जा रहा है. करीब 10 बीघा क्षेत्र में फैले आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. इसकी सजावट में टेंट, लाइटिंग और फूलों के इंतजाम के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से एक्सपर्ट कारीगर बुलाए गए हैं. फिलहाल 400 से 500 कारीगर लगातार काम में जुटे हुए हैं. शादी की तैयारियों में अलग-अलग राज्यों के एक्सपर्ट अपनी भूमिका निभा रहे हैं. टेंट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं, जबकि रोशनी के खास इंतजाम के लिए पश्चिम बंगाल के खास काम कर रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301