दिल्ली में शुरू हुईं 100 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, हर 20 मिनट में मिलेगी बस सेवा – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 20-11-26 20:13
Delhi Electric Buses: दिल्ली में प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में शामिल 100 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. इन बसों के शुरू होने से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के यात्रियों को भी बेहतर और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा. खास बात यह है कि अब अंतरराज्यीय रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है.
#WATCH दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,”इस सीजन में जब हर जगह प्रदूषण एक मुख्य चर्चा का विषय है, दिल्ली सरकार पौने दो साल में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। आज हमने अपने परिवहन नेटवर्क में जो 100 बसें शामिल की हैं, वे न केवल दिल्ली के लोगों को आने-जाने में मदद करेंगी, बल्कि उनकी सुरक्षा और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी योगदान देंगी। हम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं; इसके लिए हम सब्सिडी दे रहे हैं…वर्तमान में, दिल्ली में 7,088 बसें चल रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इनमें से लगभग 5,400 बसें इलेक्ट्रिक हैं, जो देश के किसी भी राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का सबसे बड़ा फ्लीट है। इसके अलावा, आप देख सकते हैं कि नवंबर के इस महीने में दिल्ली के मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार सुधार हो रहा है। यह पर्यावरण के प्रति अपनी साझा जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए जनता और सरकार के मिलकर काम करने का परिणाम है। सरकार नियमों को लागू करने को लेकर पूरी तरह दृढ़ है….मैं दिल्ली की जनता, अपने परिवहन विभाग और मंत्री जी को बधाई देना चाहता हूँ। मैं सभी अधिकारियों को भी शुभकामनाएं देता हूँ; आप सभी की सामूहिक कड़ी मेहनत की बदौलत ही दिल्ली लगातार अपने लक्ष्यों को हासिल कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि 2028 के अंत तक दिल्ली में 14,000 बसें दे पाए। वो सभी की सभी इलेक्ट्रिक होंगी… अंतरराज्यीय बसों की बात करें तो, आज हमने हापुड़ और दिल्ली के बीच एक EV बस सेवा शुरू की है। चूंकि बहुत से लोग रोज़ाना दिल्ली और दिल्ली-NCR क्षेत्र के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करते हैं, इसलिए हमारे प्रशासन ने ये सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की है। इसके अलावा, हम जल्द ही दिल्ली को बिहार से जोड़ने वाली बस सेवाएं भी शुरू करेंगे।”
DTC के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें
 नई बसों में 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी हैं. सभी बसें लो-फ्लोर और वातानुकूलित हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने और सफर करने में सुविधा होगी. सरकार का कहना है कि इन बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने की दिशा में भी मदद मिलेगी.
आनंद विहार से हापुड़ के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा
 नई बसों के संचालन के साथ आनंद विहार और उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू कर दी गई है. इस रूट पर यात्रियों को हर 20 मिनट में एसी बस उपलब्ध होगी. सुरक्षा के लिहाज से बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं. इसके अलावा, बसों की लोकेशन रियल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी. दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है.
दिल्ली में चल रहीं 5,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें
 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ा रही है. उनके मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में कुल 7,088 बसें संचालित हैं, जिनमें करीब 5,400 इलेक्ट्रिक बसें हैं. मुख्यमंत्री ने इसे देश में किसी भी राज्य के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की सबसे बड़ी संख्या बताया. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दे रही है.
2028 तक दिल्ली में होंगी 14 हजार बसें
 मुख्यमंत्री ने प्रदूषण और एयर क्वालिटी का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में दिल्ली की हवा और AQI में सुधार देखने को मिल रहा है. उन्होंने इसके लिए सरकार और आम लोगों के साझा प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया. रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2028 के अंत तक दिल्ली में बसों की संख्या बढ़ाकर 14,000 करना है और ये सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी. उन्होंने परिवहन विभाग और अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की.
जल्द शुरू होंगी दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवाएं
मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय परिवहन को लेकर आगे की योजनाओं की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली और एनसीआर के आसपास के शहरों के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, इसलिए इस तरह की बस सेवाओं का विस्तार जरूरी है. हापुड़ के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद अब सरकार जल्द ही दिल्ली को बिहार से जोड़ने वाली बस सेवाएं भी शुरू करने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड के साथ जहरीली हुई हवा, 10.6 डिग्री तक गिरा पारा; इन इलाकों में AQI 300 पार
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News