Gaya News: श्री खाटूश्याम जी का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया – Hindustan

Gaya News: शहर के दो स्थानों पर शुक्रवार को श्री खाटूश्याम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कोयरीबारी में बिहार युवा शक्ति की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, केपी रोड स्थित श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में श्री श्याम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना और भजन संध्या हुई। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। कोयरीबारी में शाम को श्री श्याम बाबा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 211 किलो दूध से बनी खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। बिहार युवा शक्ति के प्रदेश संयोजक राणा रंजीत सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। संगठन के सदस्यों ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। बारिश के कारण आयोजन में थोड़ी परेशानी भी हुई। इस मौके पर अध्यक्ष नागेंद्र कुमार केशु, संरक्षक राणा रंजीत सिंह, बलराम सिंह, राकेश कुमार कोला, प्रवीण कुमार छोटू, सुनील सिंहा, सूरज वर्मा, सुधीर बाबा, छोटू मेहता, रंजीत मेहता, हरि भाई, मोनी कुमार और संतोष सिंह सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

इधर, केपी रोड स्थित श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में श्री खाटूश्याम भजन मंडल की ओर से जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या जुटी। इस मौके पर रविंद्र सरावगी, मनोज सिंघानिया, अजीत अग्रवाल, दीपक सिंघानिया और विकास शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News