शेयर बाजार News LIVE: बजट से पहले बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ़्टी दोनों में तेजी – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बजट से पहले शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. प्री ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में तेजी देखने को मिल रही थी. वहीं अब बाजार खुलने पर भी घरेलू बाजार के दोनों इंडेक्स में तेजी बरकरार है. घरेलू शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है और बीएसई का सेंसेक्स 877.20 अंक चढ़कर 77,637 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 279.10 अंक की उछाल के साथ 23,528.60 के लेवल पर ओपन हुआ है.
बाजार खुलने से पहले प्री ओपनिंग में सेंसेक्स निफ़्टी में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. जहां सेंसेक्स में 137 अंकों की तेजी है वहीं निफ़्टी में भी मामूली बढ़त देखने को मिल रही है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपने हालिया रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार को लेकर अच्छी खबर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी इंडेक्स में मौजूदा करेक्शन अपने अंतिम चरण में हो सकता है, और 7 फरवरी 2025 से पहले बाजार में मजबूती देखने को मिल सकती है, बशर्ते बजट में कोई अप्रत्याशित टैक्स नीति न हो और RBI की MPC बैठक के फैसले ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले रहे.
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि बजट शनिवार के दिन पेश किया जा रहा हो और शेयर बाजार भी खुला है. इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट शनिवार को पेश किया गया था और उन दिनों शेयर बाजार ट्रेडिंग के लिए खुला रहा था. इस बार भी 1 फरवरी 2025 को शनिवार को बजट पेश होगा और शेयर बाजार में कारोबार भी होगा.
बजट में डिफेंस सेक्टर पर भी खास फोकस रह सकता है. सरकार ने डिफेंस सेक्टर के लिए 2025 को ‘सुधारों का साल’ घोषित किया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस सेक्टर को कुछ बड़ा बजट में मिल सकता है. डिफेंस बजट में इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स, सैन्य वाहनों और विमानों पर अधिक खर्च किए जाने की संभावना है, जिससे डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को फायदा मिल सकता है. ऐसे में HAL और BEL जैसे स्टॉक्स कमाई करा सकते हैं.
आज बाजार में रेलवे के स्टॉक्स में एक्शन दिख सकता है. रेलवे सेक्टर को इस बजट में 15-18% ज्यादा बजटीय आवंटन मिलने की संभावना है. वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार और 40,000 बोगियों के अपग्रेडेशन की योजना बनाई गई है. बाजार जानकारों के मुताबिक 2025-26 के लिए रेलवे को ₹2.9-3 लाख करोड़ तक का बजट मिल सकता है. ऐसे में RVNL, BEML और IRFC जैसे स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं.
बजट के दिन का निवेशकों के लिए खास महत्व होता है. इस दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, क्योंकि सरकार की योजनाओं, खर्चों, और इनकम से जुड़ी घोषणाओं का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है. ऐसे में ये निवेशकों के लिए कमाई करने के लिए अच्छा मौका है. हालांकि, ये भी वित्तमंत्री के बजट के ऊपर ही निर्भर करता है.
देश के इंडस्ट्री सेक्टर को बजट से काफी उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा. वहीं बजट से शेयर बाजार निवेशकों को भी काफी उम्मीदें हैं. आज बजट का असर शेयर मार्केट के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन पर भी होगा.
आज 1 फरवरी 2025 को शनिवार होने के बावजूद भी शेयर बाजार खुला रहेगा यानी आज बाजार में आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा. दरअसल, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. वैसे तो शनिवार रविवार को शेयर बाजार बंद होते हैं और इनमे कोई भी कारोबार नहीं होता है.
लेकिन बजट के कारण शनिवार को भी देश के स्टॉक मार्केट में कारोबार होगा. आज बजट के दिन BSE और NSE में स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा. ऐसे में आपको बाजार पर कैसे नजर बनानी इसकी जानकारी और शेयर मार्केट से जुड़े सारे अपडेट हम आपको यहां दे रहे हैं.
Published On – Feb 01,2025 8:07 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News