अलीगढ़: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, डीएम और एसएसपी ने किया धनीपुर मंडी का निरीक्षण | News Track … – Newstrack

Aligarh News: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और संभावित उपयोग के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने धनीपुर मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंडी परिसर में उपलब्ध स्थान, भवनों और आधारभूत सुविधाओं को देखा तथा संबंधित विभागों को जरूरी कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मंडी परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से तैयार किए गए मानचित्र के अनुसार मौके पर पहुंचकर उपलब्ध स्थानों और व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए मंडी परिसर में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी परिसर में क्षतिग्रस्त दीवारों, कमरों और दुकानों की स्थिति को देखते हुए मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप निदेशक मंडी निर्माण आजाद सोनकर को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कराया जाए और आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाए, जिससे चुनाव से पहले परिसर को व्यवस्थित किया जा सके।
अलीगढ डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जानी जरूरी हैं। निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में इस्तेमाल होने वाली व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अभियंता संजीव पुष्कर, उप निदेशक मंडी प्रशासन राजेश गुप्ता, मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव
Join us on WhatsApp by scanning this QR code.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News