Hapur News: हापुड़ में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 1220 संदिग्धों से पूछताछ; 149 चालान | News Track in… – Newstrack

Hapur News : अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हापुड़ पुलिस ने जिलेभर में सड़कों पर सख्त पहरा बैठा दिया। प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने 1220 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया, जबकि 1073 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 149 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रुकवाकर उनके दस्तावेज, नंबर प्लेट और अन्य जरूरी कागजात की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, यातायात नियमों की अनदेखी करने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने नहीं बख्शा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 149 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर एक लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस की अचानक सक्रियता से वाहन चालकों में भी सतर्कता दिखाई दी।
एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच कराई जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। जिले में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Join us on WhatsApp by scanning this QR code.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News