Written By Pankaj Joshi
सूर्यकुमार को लेकर आई बुरी खबर (Photo: ANI)
Suryakumar Yadav: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं. अभी तक उन्होंने अपनी आतिशी पारी से टीम को जीत दिलाई है. उन्होंने भारत की टी20 टीम का दरवाजा फिर से खटखटा दिया है. कुछ महीने पहले उन्हें टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. उनसे कप्तानी भी छीन ली गई थी. सूर्या ने कहा था कि वो हार नहीं मानेंगे और अच्छे प्रदर्शन से टीम में वापसी करेंगे. हालांकि अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के टी20 प्लान से उन्हें बाहर कर दिया गया है. कहीं ना कहीं ये उनके लिए बुरी खबर है.
सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी की संभावना बहुत नजर आ रही है. BCCI के सूत्रों के मुताबिक सूर्या अब चयनकर्ताओं की योजना का हिस्सा नहीं हैं. BCCI के एक सूत्र ने ANI से कहा, “सूर्यकुमार यादव हमारी चयन योजना का अब हिस्सा नहीं हैं. हम यशस्वी जायसवाल के लिए भी व्हाइट-बॉल सेटअबप में जगह नहीं बना पाए हैं. सूर्या टीम में वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. लिस्ट ए में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. लेकिन सवाल ये है कि मौजूदा भारतीय टीम में उन्हें कहां पर जगह दी जाएगी. अभी कोई जगह खाली नहीं है. सूर्या के घरेलू फॉर्म से चयन के समीकरण में कोई बदलाव नहीं आया है.”
Suryakumar Yadav no longer part of our selection plans: BCCI source
Read @ANI Story | https://t.co/fV6e1wpJJi#BCCI #India #SuryaKumarYadav pic.twitter.com/b9ocG9wTdt
ये भी पढ़ें: WTC में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, बने 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया ने इस साल मार्च में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. उनकी जगह टी20 की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी पारियों से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 5 सिक्स लगाए. उन्होंने 15 गेंदों में ही फिफ्टी मार दी थी.
गुजरात के खिलाफ भी सूर्या का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने 29 गेंदों में 82 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 7 सिक्स मारे. मुंबई ने 199 रनों का लक्ष्य 16 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया था. गोवा के खिलाफ भी सूर्या ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने तीन सिक्स जड़े. सूर्या ने अपने गेम से सभी का दिल जीता है. देखना होगा कि फ्यूचर में उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाएगी या नहीं.
ये भी पढे़ं: PCB का चौंकाने वाला फैसला, रिजवान समेत 3 बड़े खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला, करियर पर लटकी तलवार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301