Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और बेटियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में आयोजित कॉलेज दिवस समारोह के दौरान उन्होंने छात्राओं की सुगम आवाजाही के लिए दो नए रूटों पर यू-स्पेशल बस सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कॉलेज में वंदे मातरम् अकादमिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार कर रही है। कमला नेहरू कॉलेज में छात्राओं के लिए विशेष बस सेवाओं की शुरुआत इसी सोच का हिस्सा है।
सरकार का प्रयास है कि दिल्ली की बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर संस्थागत सुविधाओं के साथ सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो। ये बस सेवाएं कमला नेहरू कॉलेज और गार्गी कॉलेज में आने-जाने वाली छात्राओं को दो प्रमुख मेट्रो स्टेशनों लक्ष्मी नगर और ग्रीन पार्क से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। दोनों कॉलेज दक्षिण दिल्ली में एक-दूसरे के समीप स्थित हैं और यहां पर बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययनरत हैं। दोनों बस सेवाएं सुबह आठ से साढ़े 10 बजे तक संबंधित मेट्रो स्टेशन से तथा शाम तीन से साढ़े पांच बजे तक कॉलेज से संचालित होंगी। छात्राओं की सुविधा के लिए बसें प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू कॉलेज की यात्रा गौरव और उपलब्धियों से भरी रही है। महज 400 विद्यार्थियों से शुरू हुआ यह संस्थान आज प्रतिवर्ष 4000 से अधिक छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है। किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी इमारतों और सुविधाओं से नहीं बल्कि वहां से निकलने वाली प्रतिभाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसरों से बनती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां भी साझा कीं। इस दौरान गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play