अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलेगी सीधी ट्रेन, भारत-नेपाल के PM दिखाएंगे हरी झंडी – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री दिल्ली से इसे संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे. Credit: ANI
Ayodhya to Janakpur Train: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता सीता की नगरी जनकपुर (नेपाल) के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है. इस नई और ऐतिहासिक रेल सेवा को शुरू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अयोध्या के जिलाधिकारी (DM) और कलेक्टर शशांक त्रिपाठी ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि अयोध्या से जनकपुर यानी भारत से नेपाल के लिए एक ट्रेन प्रस्तावित है, जिसे जल्द ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना है. डीएम ने इस कदम को दोनों देशों के बीच एक नई और ऐतिहासिक पहल करार दिया है.

#WATCH | Ayodhya, UP | District Magistrate and Collector of Ayodhya, Shashank Tripathi says, “A train is proposed to run from Ayodhya to Janakpur—that is, from Ayodhya to Nepal. It is set to be flagged off—a new, historic initiative. The flagging-off ceremony will be conducted jointly by the Prime Minister of India and the Prime Minister of Nepal from Delhi. Locally, the Chief Minister of Uttar Pradesh will participate in the event, along with several other dignitaries. In this regard, an inspection is being carried out today, and preparations for the program are underway”
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, इस ट्रेन का शुभारंभ समारोह बेहद खास होगा. नई दिल्ली से भारत के प्रधानमंत्री और नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. डीएम ने बताया कि इस भव्य आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज निरीक्षण किया जा रहा है और कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.
रेल मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 15595/15596) के रूट पर दोनों टर्मिनल स्टेशनों के अलावा भारत में कुल 10 व्यावसायिक स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं.
यह ट्रेन लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी. जयनगर में लंबा ठहराव: भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित होने के कारण जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी. इस वजह से जनकपुर जाते समय यहाँ 2 घंटे और अयोध्या आते समय 1 घंटे का ठहराव रहेगा.
नेपाल के अन्य स्टेशन: भारतीय रेल मंत्रालय के बयान में नेपाल की सीमा के भीतर जनकपुर धाम के अलावा किसी अन्य व्यावसायिक स्टॉपेज का उल्लेख नहीं किया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News