Written By Varsha Sikri
बिहार के एक जज को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. (Photo: PTI / AI)
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के सेशन जज की उनके बर्ताव की वजह से कड़ी निंदा की. FIR रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर एक पुलिस अधीक्षक (SP) को दोषी ठहराने और उन पर जुर्माना लगाने वाले बिहार के न्यायिक अधिकारी को सोमवार को फटकार लगाते हुए अदालत ने कहा कि वो बाहुबली की तरह व्यवहार करना बंद करें. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की बेंच ने बिहार के न्यायाधीश अनिल कुमार के आचरण पर सवाल उठाए और कहा कि कानून की उनकी समझ बेहद खतरनाक है.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- इलाहाबाद हाई कोर्ट जाएं याचिकाकर्ता
न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ”कानून की आपकी समझ से हम वास्तव में हैरान हैं. आपको पहले BNS की धारा 384 और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 345 के दायरे को समझना चाहिए. अगर कोई किसी को थप्पड़ मारता है या अदालत में गाली-गलौज करता है या निर्देश दिए जाने के बावजूद अदालत कक्ष से बाहर जाने से इनकार करता है, तो ये कोर्ट के समक्ष किया गया अपराध है. लेकिन अगर हम किसी को FIR दर्ज करने का निर्देश देते हैं और वो ऐसा नहीं करता, तो ये अदालत के समक्ष किया गया अपराध नहीं है.”
सुप्रीम कोर्ट ने ने कहा कि जज को ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भेजा जाना चाहिए. दरअसल, बिहार के रोहतास सेशन कोर्ट ने 29 सितंबर, 2026 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) और IPS अधिकारी रोशन कुमार को अदालत के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने के मामले में दोषी ठहराया और उन पर एक रुपये का सांकेतिक जुर्माना लगाया. पटना उच्च न्यायालय ने इससे पहले रोहतास में तैनाती के दौरान एसपी पर अदालत की अवमानना के लिए एक रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश पर रोक लगा दी थी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का 45 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में आदेश, 70 वर्षीय दोषी की होगी मेडिकल जांच
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301