एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना रहा भारत, शी जिनपिंग के बाद PM मोदी दूसरे स्थान पर – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
आर्थिक क्षमता के पैमाने पर मामूली गिरावट के बावजूद, भारत का कुल शक्ति स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है. इस सूचकांक में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर काबिज है.
वैश्विक भू-राजनीति में भारत का कद लगातार मजबूत हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा जारी Asia Power Index 2026 के अनुसार, भारत ने एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है. आर्थिक क्षमता के पैमाने पर मामूली गिरावट के बावजूद, भारत का कुल शक्ति स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है. इस सूचकांक में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर काबिज है.

ASIA POWER INDEX: In 2026, the top five countries for overall power in Asia are the United States, China, India, Japan and Russia. Australia remains sixth in this year’s ranking. https://t.co/qrk0mc8Z8y https://t.co/VVdHc9oo5H
लोवी इंस्टीट्यूट में दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक और Asia Power Index के प्रोजेक्ट लीड डॉ. हंटर मार्स्टन ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और 2018 के बाद पहली बार चीन के साथ भारत का अंतर सबसे कम स्तर पर आ गया है. हालांकि, रिपोर्ट यह भी स्पष्ट करती है कि दोनों देशों के बीच फासला अभी भी काफी बड़ा है, चीन की समग्र शक्ति भारत की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक आंकी गई है.
रिपोर्ट का सबसे उल्लेखनीय पहलू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्रीय नेतृत्व रैंकिंग में आया उछाल है. पीएम मोदी तीन पायदान की छलांग लगाते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता बन गए हैं. कूटनीतिक प्रभाव भारत का सबसे मजबूत पक्ष बनकर उभरा है, जिसमें देश को 70.3 अंक प्राप्त हुए हैं. 2023 के बाद यह पहला अवसर है जब भारत ने अपने उपलब्ध संसाधनों और एशिया में अपने वास्तविक प्रभाव के बीच की खाई को पाटने में सफलता पाई है.
2026 के सूचकांक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन आर्थिक व सैन्य क्षमता, लचीलापन, कूटनीतिक प्रभाव और आर्थिक संबंधों सहित 8 प्रमुख मानकों के 131 संकेतकों पर किया गया है.
रक्षा साझेदारी, सांस्कृतिक पहुंच और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सक्रिय कूटनीति ने 2026 में भारत की स्थिति को मजबूती दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत आने वाले वर्षों में अपनी घरेलू विनिर्माण क्षमता और विदेशी निवेश प्रवाह को गति देता है, तो वह मजबूत ‘भविष्य के संसाधनों’ को वास्तविक आर्थिक शक्ति में बदल शीर्ष दो महाशक्तियों के और करीब पहुंच सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News