LIVE Share Market: बजट की घोषणाओं के बीच बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
LIVE Share Market: शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्केट कभी ग्रीन और कभी लाल निशान के बीच झूल रहा है। इनकम टैक्स पर बड़े ऐलान के साथ मार्केट में फिर तेजी लौट और अगले ही पल वो लाल हो गया। इस समय सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ देर में बजट पेश करेंगी। बजट की घोषणाओं के आधार पर बाजार की चाल निर्धारित होगी। इस दौरान, डिफेंस, रेलवे, रियल्टी, FMCG, फार्मा, हॉस्पिटल, इंश्योरेंस और बैंकिंग से जुड़े स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। माना जा रहा है कि बजट में इन क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार के लिए आज का दिन ट्रिगर पॉइंट साबित हो सकता है। उम्मीद है इनकम टैक्स के मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे बाजार को बूस्ट मिल सकता, क्योंकि जब लोगों के हाथों में कुछ अतिरिक्त पैसा बचेगा तो बाजार में भी पैसा आएगा। इसके अलावा, अगर आज कैपिटल गेन टैक्स को लेकर कुछ राहत मिलती है, तो मार्केट रॉकेट बन सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैपिटल गेन टैक्स में कमी की सूरत में घरेलू निवेशक ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करने के लिए आकर्षित होंगे, जिससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली से खाली हुई जगह को कुछ हद तक भरने में मदद मिलेगी। विदेशी फंड फ्लो भी बढ़ सकता है, क्योंकि FIIs के लिए भारतीय मार्केट अधिक आकर्षक हो जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है…

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News