मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के विजेताओं को मिलेगी कार: दो स्कूटी और लाखों की प्राइज मनी, जयपुर में 29 नवंबर को … – Dainik Bhaskar

फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना देख रही युवतियों के लिए मिस इंडिया ग्लैम का आठवां सीजन बड़े अवसर और आकर्षक पुरस्कार लेकर आ रहा है। नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के विजेताओं को इस बार कार, दो लेटेस्ट स्कूटी और
इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर पवन टांक ने अपनी वर्तमान विनर्स के साथ आगामी सीजन के विजेताओं के लिए रखे गए पुरस्कारों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल ब्यूटी पेजेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। यहां देखिए फोटाेज…
29 नवंबर को जयपुर में होंगे ऑडिशन, देशभर की युवतियां ले सकेंगी हिस्सा
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को वैशाली नगर स्थित गांधी पथ के रोसाडो लग्जरी लाउंज में सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे। इसमें जयपुर सहित राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से मॉडलिंग एवं फैशन की दुनिया में करियर बनाने की इच्छुक युवतियां हिस्सा ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस नेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें प्रतिभागियों से किसी तरह का एंट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक युवतियां इंडिया ग्लैम के इंस्टाग्राम अकाउंट @indiaglam_org या व्हाट्सएप नंबर 9829033530 पर संपर्क कर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट देंगे ग्रूमिंग ट्रेनिंग
पवन टांक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। ऑडिशन के आधार पर चुनी गई युवतियों को नेशनल और इंटरनेशनल ग्रूमिंग एक्सपर्ट की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत व्यक्तित्व विकास, फिटनेस, स्टेज प्रेजेंटेशन, मॉडलिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी क्षमता को भी परखा जाएगा।
इसके लिए टैलेंट राउंड, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, फिजिकल एक्टिविटीज, फिटनेस और स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन चरणों के जरिए प्रतिभागियों की खूबियों को पहचानकर उन्हें फाइनल मुकाबले के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि ग्रूमिंग प्रक्रिया का उद्देश्य युवतियों को प्रतियोगिता के साथ-साथ फैशन और मनोरंजन जगत की व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना भी है।
अनंता रिसोर्ट में होगा ग्रैंड फिनाले
नेशनल ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले आगामी माह जयपुर-दिल्ली रोड स्थित अनंता रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से चुनी गई प्रतिभाओं को फिल्मों, म्यूजिक एलबम, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम करने के अवसर उपलब्ध कराने की भी योजना है।
इसके अलावा फाइनलिस्ट के साथ वर्ष 2027 का विशेष कैलेंडर शूट किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में जाने-माने फैशन डिजाइनर्स के कलेक्शन भी शोकेस किए जाएंगे। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन और राज्य के आधार पर विभिन्न सब-टाइटल्स से भी नवाजा जाएगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News