रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी एजेंट, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश – Jagran

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और रक्षा अधिकारियों के 13-14 निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसपैठ की है।
रक्षा और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ (सांकेतिक तस्वीर-CAPF जवान)
पाकिस्तानी एजेंटों ने भारतीय सुरक्षा बलों के व्हाट्सएप ग्रुप में घुसपैठ की।
संदिग्ध एजेंट भारतीय नंबरों का उपयोग कर साइलेंट सदस्य बने रहे।
एजेंसियों ने सभी सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स के ऑडिट का आदेश दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी साइबर सुरक्षा का खुलासा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को अधिकारियों से हवाले से बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और रक्षा नागरिक अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 13-14 निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसपैठ कर ली है।
इस खुलासे के बाद एजेंसियों ने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स का व्यापक ऑडिट करने का आदेश दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक, ये संदिग्ध एजेंट भारतीय मोबाइल नंबरों का सहारा लेकर इन ग्रुपों में शामिल हुए थे। वे ग्रुपों में साइलेंट मेंबर यानी बिना कुछ बोले सक्रिय रूप से जुड़े रहने वाले सदस्य बने रहे और वहां होने वाली चर्चाओं तथा साझा किए जाने वाले दस्तावेजों पर लगातार नजर रखते थे।
इसे संवेदनशील सुरक्षा कार्यों में तैनात कर्मियों को निशाना बनाकर चलाया जा रहा एक लक्षित साइबर जासूसी अभियान माना जा रहा है।
घुसपैठ का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा बलों और रक्षा-नागरिक संगठनों को अपने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स, जिनमें चिन्हित व्हाट्सएप ग्रुप भी शामिल हैं, का गहन ऑडिट करने और संदिग्ध व अनजान सदस्यों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ऐसे अनधिकृत या सार्वजनिक मंचों पर कोई भी आधिकारिक या गोपनीय जानकारी साझा न की जाए।
पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर सुरक्षा से जुड़े मौजूदा दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया है और इस घटना के मद्देनजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की गोपनीय सूचना या डेटा साझा न करने की हिदायत दी गई है।
यह ताजा अलर्ट उस घटना के बाद सामने आया है, जब अधिकारियों ने रक्षा-नागरिक अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को पकड़ा, जो खुद को सोनिया नाम की डीआरडीओ वैज्ञानिक बताकर ग्रुप में जुड़ा था। अधिकारियों को आशंका है कि इस ग्रुप में पैसों के बदले कुछ संवेदनशील जानकारी साझा की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News