तरनतारन-सीमा के पास खेत से 708 ग्राम हेरोइन मिली: बीएसएफ ने गांव छीना बिधि चंद में तलाशी के दौरान 66 ग्राम … – Dainik Bhaskar

भारत-पाक सीमा के पास खेतों से 708 ग्राम हेरोइन बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज
तरनतारन (सराय अमानत खां)। भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित गांव छीना बिधि चंद के खेतों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 708 ग्राम हेरोइन और 66 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हवेलियां सेक्टर की बीओपी (सीमा चौकी) हवेलियां के जवान क्षेत्र के खेतों में नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जवानों को खेतों में संदिग्ध सामग्री पड़ी दिखाई दी। जांच करने पर उसमें से 708 ग्राम हेरोइन और 66 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। बीएसएफ ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सौंप दिया।
थाना सराय अमानत खां के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बीएसएफ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 161 दर्ज किया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61-85 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25, 26 और 29 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
सुरक्षा और जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन की यह खेप खेतों तक कैसे पहुंची और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या यह खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई है। बरामदगी के बाद से सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त और निगरानी और अधिक बढ़ा दी है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News