'भारत को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहतीं वैश्विक ताकतें', वैश्विक ताकतों के दबदबे पर बोले मोहन भागवत – Jagran

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया की ताकतें भारत को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहतीं, क्योंकि वे अपना दबदबा बनाए रखना चाहती हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (File Photo)
डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कोई भी वैश्विक ताकत भारत को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती।
संघ प्रमुख ने इसका कारण बताते हुए कहा कि इसका कारण है कि शक्तिशाली देश अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं और जिसकी लाठी उसकी भैंस यानी ताकतवर के अस्तित्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं। हालांकि, भारत की सोच इससे अलग है। भारत उन देशों की भी मदद करने के लिए तैयार रहता है, जो उससे नफरत करते हैं।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया इस समय अजीब स्थिति से गुजर रही है। शक्तिशाली देश दूसरों को दबाव में रखकर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। यदि भारत आगे बढ़ता है और सभी की मदद करने लगता है तो इन ताकतों का दबदबा समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि शक्ति का उपयोग कमजोरों की रक्षा करने और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए होना चाहिए। भारत अपने पड़ोसी देशों की जरूरत के समय मदद करता है, भले ही वे उससे नफरत करते हों।
भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि मालदीव में संकट के समय भारत ने पानी पहुंचाया था। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को वित्तीय सहायता दी। नेपाल में पर्यावरण संबंधी समस्याओं के दौरान मदद की और बांग्लादेश को भी सहायता उपलब्ध कराई। इतना ही नहीं, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान पाकिस्तान की भी मदद की गई। उन्होंने कहा कि यही भारत की विशेषता है।
आरएसएस प्रमुख ने युवा पीढ़ी की सोच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का युवा गुलामी की मानसिकता से मुक्त है। यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी से अपनी बात रखता है तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। युवा झूठ पसंद नहीं करते और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं।
भागवत ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ काम किया और लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। ऐसे लोगों के कार्यों से मिलने वाला संतोष किसी भी कमाई से बढ़कर है।
कार्यक्रम में पूर्व चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। युवा इसके सबसे बड़े योगदानकर्ता होने के साथ-साथ इसके सबसे बड़े लाभार्थी भी होंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अतीत की सफलताओं से सीखने और अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करने की जरूरत है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News