Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामारी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि गांव निवासी मो. तसाम पिता मो. मुर्तजा तथा केनगर थाना क्षेत्र के रोसका कोशका चेथरियापीठ गांव निवासी दीपक कुमार पिता अनिल रजक के रूप में हुई है। सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पारसमणी गांव के एक व्यक्ति ने मोबाइल गुम होने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पारसमणी गांव निवासी मो. तसाम को गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर मोबाइल बरामद करते हुए दूसरे आरोपी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों अन्य अपराधियों के साथ मिलकर सरसी, केनगर और मीरगंज थाना क्षेत्रों के अलावा पूर्णिया के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल झपट्टामारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play