गुलाबी पगड़ी और शेरवानी में सजे अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश, सामने आई पहली तस्वीर – Anant Singh Daughter Wedding: Groom Rishikesh Kumar's First Look in Pink Sherwani Goes Viral – News24 Hindi

Written By Mohd Tahleel Chaudhary
Edited by: Mohd Tahleel Chaudhary
गुलाबी शेरवानी और पगड़ी में दूल्हे ऋषिकेश कुमार. (Image- X/@SarfrazSona)
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के दूल्हे ऋषिकेश कुमार की पहली फोटो सामने आई है. ऋषिकेश गुलाबी रंग की शेरवानी और पगड़ी में नजर आए. वह बारात लेकर निकल चुके हैं. उनके साथ परिवार के लोग भी दिखाई दिए. फूलों से सजी सफेद डिफेंडर गाड़ी और बारात की तैयारियों के बीच शादी का माहौल काफी खास नजर आया. दूल्हे की पहली तस्वीर सामने आने के बाद उनके लुक की भी चर्चा हो रही है.
ऋषिकेश ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी है. इसके साथ उन्होंने सफेद चूड़ीदार और गुलाबी पगड़ी पहनी. गले में मोतियों की माला और पगड़ी पर बड़ा नगीना भी नजर आया. हाथों में मेहंदी, सोने का ब्रेसलेट और माथे पर तिलक लगाए ऋषिकेश का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शेरवानी के साथ पगड़ी और गले की माला ने उनके दूल्हे वाले लुक को खास बना दिया है. ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं. उनकी शादी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह से हो रही है. बारात बिहटा से मोकामा के नदवां गांव जाएगी. बारात के लिए फूलों से सजी सफेद डिफेंडर गाड़ी भी तैयार की गई है.
बारात निकलने से पहले घर पर शादी की पारंपरिक रस्में निभाई गईं. ऋषिकेश की मां आशा देवी ने बेटे का परछावन किया. इस दौरान घर की महिलाओं ने मंगल गीत गाया. बारात में ऋषिकेश की मां आशा देवी और उनकी बुआ भी साथ दिखाई दीं. शिवांगी की शादी में मेहमानों के खाने-पीने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के पकवान तैयार कराए गए हैं. इनमें अलग-अलग राज्यों के मशहूर पकवानों के साथ बिहार के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं. खाने के साथ मिठाइयों का भी खास इंतजाम किया गया है. 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां और तकरीबन 50 लाख रसगुल्ले बनाए गए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News