By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन बचे हैं. इस बीच रविवार को दिल्ली में सभी पार्टियां ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में जुटेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरके पुरम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, बीजेपी के लिए एनडीए के 247 सांसद आज दिल्ली में मंडल स्तर पर चुनाव प्रचार करेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरके पुरम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. एनडीए के 247 सांसद आज दिल्ली में मंडल स्तर पर चुनाव प्रचार करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज को मिल्कीपुर में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में एक एक रैली को संबोधित करेंगे. रामगंज विद्यालय के सामने मैदान में होने वाली इस सभा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में आज बांका जिले में पहुंचेंगे. जहां वह जिले को कई सौगात देंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Feb 02,2025 12:05 AM