Feedback
दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है. इस वीडियो में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ टिप्पणियां शामिल हैं.
आरोप है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने बिहारी महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया था. अब शिकायतकर्ता निलोटपाल मृणाल ने स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के खिलाफ साकेत थाने में शिकायत दी.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अक्टूबर को साकेत स्थित कॉमेडी क्लब में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान ये आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं.
शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच करने की मांग की है. साथ ही, कॉमेडियन यश माहेश्वरी, कार्यक्रम के आयोजकों और कॉमेडी क्लब के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है.
पुलिस ने यह एफआईआर बीएनएस की धारा 79, 196, 296 और 352 के तहत दर्ज की है.
छठ पूजा का अपमान
बता दें, यश माहेश्वरी ने यूट्यूब चैनल पर ‘Morally Questionable’ नाम से अपना एक वीडियो अपलोड किया था. उन्होंने लिखा था कि ये वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है और वो दिल्ली-NCR में अपने शो कर रहे हैं. इस वीडियो के एक हिस्से ने विवाद खड़ा कर दिया.
इसमें छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई हैं. उन्होंने इस परंपरा पर बेहद ही अश्लील मजाक किया. यश ने महिलाओं के इस रिवाज को लेकर भी टिप्पणी की.
इस बीच, यश के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेने और यश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू