जींद में महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला की 2020 में अरेंज मैरिज हुई। करीब एक साल बाद पति को छोड़ दिया। दोनों की एक बेटी है। दिसंबर 2025 में दूसरे के साथ लिव इन में रहना शुरू क
एक साल भी नहीं चली शादी
शहर निवासी महिला ने सिटी एसपी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने दिसंबर 2025 में उसने शहर निवासी व्यक्ति के साथ रहना शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने धोखे से उनका लिव इन का सर्टिफिकेट बनवा लिया। पता चलने पर उसने विरोध किया। जिससे दोनों में विवाद रहने लगा तथा उसने अलग रहना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। 2020 में उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। पहले पति की भी एक बेटी है।
जानिए क्या लगाए आरोप
24 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुसा और उसके साथ मारपीट की। उसने सहायता के लिए पहले 88140….. व 88140….. व डायल 112 पर कॉल की, परंतु कहीं से कोई सहायता नहीं मिली। बचाव के लिए चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर आए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
शिकायत में बताया इससे पहले आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया। जिससे तंग आकर उसने 6 अक्टूबर को महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 24 नवंबर को मारपीट से पहले आरोपी ने उसे फोन किया। जिसमें पहले से दी गई शिकायत को लेकर एसपी के सामने पेश होने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मर्डर, फिरौती व जबरन वसूली के केस दर्ज हैं। पीड़िता ने अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए एसपी से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिला ने बताया कि उसके पति का पहले से किसी लड़की के साथ अफेयर था। जिसके वीडियो फोटो सामने आने के बाद हम दोनों ने पंचायती तौर पर अलग रहने का फैसला किया था। बाद में उसके पति ने उसी लड़की के साथ शादी कर ली।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.