Written By Seema Thakur
Edited by: Seema Thakur
हाई ब्लड प्रेशर में दवा छोड़ी जा सकती है या नहीं? Image Credits – AI
High BP Medicine: भारत में हर 4 में से एक वयस्क को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है और 12 में से सिर्फ एक वयस्क को ही हाई ब्लड प्रेशर का सही इलाज मिलता है. इसकी एक बड़ी वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी हुई बहुत सी गलतफहमियां हैं जिन्हें लोग सच मान लेते हैं और उन्हें इस चलते सही इलाज नहीं मिल पाता है. ऐसे में AIIMS के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पोस्ट हुए वीडियो में कार्डियोलोजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय ब्लड प्रेशर से जुड़े कुछ मिथकों की चर्चा कर रहे हैं. डॉक्टर बता रहे हैं कि बीपी में दवा कब लेनी चाहिए और दवा को बीपी कम होने पर छोड़ना चाहिए या नहीं. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह जानकारी लाभकारी साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – HIV/AIDS में स्किन, मुंह और छाती पर दिख सकते हैं लक्षण, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने बताया कैसे होता है फिजिकल टेस्ट
डॉक्टर बताते हैं कि यह एक मिथक है कि हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर ना आने पर बीपी नॉर्मल होता है. हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आए 90% से ज्यादा लोगों में इसके लक्षण (High BP Symptoms) नजर नहीं आते हैं. इन लोगों में सिरदर्द, थकान या चक्कर जैसी समस्याएं नहीं होती हैं लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है. इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. ब्लड प्रेशर हाई है या नहीं यह जानने का एकमात्र तरीका है कि इसे मापा जाए.
ठीक महसूस करने पर दवा लें या नहीं
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर लगता है कि अगर वे ठीक महसूस कर रहे हैं तो दवा नहीं लेनी चाहिए. लेकिन, बिना किसी संकेत के भी हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाता चला जाता है. समय के साथ यह सिर से पैरों तक शरीर के सभी अंगों को खराब कर सकता है, जैसे ब्रेन अटैक, लकवा, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर होना, नपुंसकता या फिर पैरों की नसों में ब्लॉकेज के चलते पैरों को काटना भी पड़ सकता है. ऐसे में भले ही अच्छा महसूस हो रहा हो लेकिन बिना इलाज के हाई ब्लड प्रेशर शरीर को कमजोर करने लगता है.
जिंदगीभर बीपी की दवा लेने से शरीर को नुकसान होता है या नहीं
डॉ. अंबुज रॉय बताते हैं जिंदगीभर बीपी की दवा लेने से शरीर को नुकसान नहीं होता है. सही तरह से ली गई बीपी की दवाओं का केवल एक लॉन्ग टर्म प्रभाव है – आपके शरीर की सुरक्षा. ये दवाएं ब्रेन अटैक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर को रोकती हैं और मरीज को लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती हैं. बीपी की दवा सबसे सुरक्षित लंबी अवधि की दवाओं में से एक है.
एकबार दवा शुरू की तो क्या कभी बंद नहीं होती
हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं को लेकर एक मिथक यह भी है कि एकबार दवा शुरू कर दी जाए तो इसे उम्रभर लेना पड़ता है. डॉक्टर का कहना है कि ऐसा हमेशा नहीं होता है. कुछ लोग खासकर जिनके रिस्क फैक्टर्स उल्टे जा सकते हैं, जैसे मोटापा ज्यादा होना या खराब जीवनशैली होना, वे जीवनशैली में बड़े बदलाव करके अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में ला सकते हैं. ऐसा करने पर डॉक्टर की सलाह से बीपी की दवा बंद की जा सकती है.
कुछ हफ्ते दवा लेने के बाद दवा ना लेना
बहुत से मरीज बीपी की दवा शुरू करते हैं लेकिन कुछ हफ्ते दवा लेने के बाद छोड़ देते हैं. यह खतरनाक गलतफहमी है. बीपी दवा के जरिए कंट्रोल में आता है लेकिन अचानक दवा बंद करने से बीपी फिर से बढ़ सकता है. कभी-कभी बीपी पहले से भी ज्यादा बढ़ सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्या करना चाहिए
यह भी पढ़ें – गले में गिल्टी या गांठ भी हो सकता है फेफड़ों के कैंसर का लक्षण, AIIMS के डॉक्टर ने दी Lung Cancer की A टू Z जानकारी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source – AIIMS
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301