Feedback
फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन के लिए कॉर्पोरेट जॉब छोड़ने से काम और इनकम दोनों में कई तरह के बदलाव आते हैं. हालांकि, इर्रेगुलर पेमेंट और फिक्स्ड मंथली सैलरी की कमी से खर्चों को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. एक क्रिएटर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भले ही वह ट्रेडिशनल नौकरी से कंटेंट क्रिएशन में ज्यादा पैसे कमा रही है लेकिन उसके फाइनेंस और क्रिएटिविटी पर इसका असर दिखाई दे रहा है. जिससे वह 10 महीने फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर रहने के बाद कॉर्पोरेट नौकरी पर लौटने के बारे में सोच रही है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
इंस्टाग्राम क्रिएटर आर्या अरोड़ा (@wutaryaadoin), जो फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती हैं ने Amazon में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अपनी फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन जर्नी के बारे में खुलकर बात की है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अरोड़ा ने कहा कि मुझे फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन करते हुए 10 महीने हो गए हैं. ऐसा नहीं है कि जब मैंने अपनी नौकरी छोड़ी थी तो मैं बहुत ज्यादा कमा रही थी. अमेजन के साथ मेरा एक कॉन्ट्रैक्ट वाला रोल था और जब वह खत्म हुआ, तो मैंने सोचा, चलो कंटेंट क्रिएशन को एक बार फुल टाइम काम की तरह करते हैं.
लेकिन गलत था फैसला…
महिला ने वीडियो में बताया कि उसका ये फैसला बहुत गलत था. हालांकि, शुरुआती महीने अच्छे रहे लेकिन एक इन्फ्लुएंसर के तौर पर काम करने का फाइनेंशियल साइड मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो गया.
रोज सुबह स्ट्रेस में उठती थी…
इस सिचुएशन ने उन पर कैसा असर डाला, यह बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि मैं सुबह बहुत स्ट्रेस में उठती थी, सोचती थी कि मैं अपने बिल कैसे भरूंगी. साथ ही इस इंडस्ट्री में पेमेंट की टाइमलाइन सबसे बड़ा स्ट्रेस रही है. जैसे, आपका क्या मतलब है कि मैं आज काम कर रही हूं लेकिन मुझे 60 दिन बाद पेमेंट मिलेगा? इससे मेरे फाइनेंस और पहले का बजट सच में गड़बड़ा गया है.
उन्होंने आगे बताया कि इस अनिश्चितता ने उनके रोजाना के फाइनेंशियल फैसले लेने के तरीके को भी बदल दिया है. हालांकि, उनकी कमाई उनकी पिछली कॉर्पोरेट सैलरी से ज्यादा रही है. लेकिन कोई तय इनकम न होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
A post shared by ARYAA ARORA (@wutaryaadoin)
10 बार सोचना पड़ता है
क्रिएटर ने आगे बताया कि अब मुझे कुछ भी करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है क्योंकि मुझे हर महीने किसी एक दिन इनकम नहीं मिल रही है.
मेरी इनकम बहुत इनकंसिस्टेंट है. भले ही मैंने अपनी कॉर्पोरेट जॉब से ज्यादा कमाया है, लेकिन अब मन की शांति नहीं रही. मैं लगातार अगले महीने और सब कुछ कैसे प्लान करूंगी, इस बात को लेकर स्ट्रेस में रहती हूं.
अरोड़ा के लिए, पैसे के दबाव ने उनके क्रिएटिव काम पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. उन्होंने माना कि लगातार पैसे की चिंता करने से उनके लिए उस चीज पर ध्यान देना मुश्किल हो गया है जिसे उन्होंने फुल-टाइम करने का फैसला किया था.
वापस से कॉर्पोरेट जॉब के लिए किया अप्लाई
लंबे समय तक अब इस परेशानी को झेलने के बाद आर्या अरोड़ा ने कॉर्पोरेट जॉब में वापस जाने की संभावना तलाशनी शुरू कर दी है. अरोड़ा ने कहा कि भले ही मैं कॉर्पोरेट में वापस नहीं जाना चाहती, लेकिन फिर भी मैंने कुछ रोल के लिए अप्लाई किया है ताकि कुछ समय के लिए, मैं यह पता लगा सकूं कि मुझे असल में क्या चाहिए और मुझे अपने फाइनेंस की लगातार चिंता किए बिना अपनी पसंद की नौकरी चुनने की आजादी मिले.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
फुल-टाइम कंटेंट बनाने की चुनौतियों के बारे में अरोड़ा के बयान ने कई यूजर्स को अपने विचार शेयर करने के लिए प्रेरित किया. कुछ ने उन्हें काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, तो कुछ ने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और पेमेंट में देरी को लेकर उनकी चिंताओं के बारे में बताया.
इस मामला पर एक यूजर ने लिखा कि आप कर लेंगी…बस खुद पर विश्वास रखें. एक और ने उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि खुशी है कि कोई सच बोल रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू