Written By Aditya
Edited by: Aditya
India A की टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हुई फेल (Pic Credit- BCCI X)
न्यूज24 डिजिटल, India A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लीग स्टेज में इंडिया ए की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद भी सेमीफाइनल तक इंडिया की टीम पहुंची. लेकिन वहां पर उन्हें श्रीलंका ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ एक बार फिर से टीम इंडिया का राइजिंग स्टार्स एशिया कप जीतने का सपना टूट गया. पिछले 13 सालों से इंडिया ए की टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा 2-2 बार फेल हो गए हैं.
एसीसी ने साल 2013 में इमर्जिंग टीम्स एशिया कप U23 की शुरुआत की थी. बाद में इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर एसीसी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप कर दिया. पहली बार 2013 में इंडिया टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे. उस समय इंडिया अंडर 23 टीम ने खिताब अपने नाम किया था. ये टीम इंडिया ने पहली और आखिरी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था. उसके बाद से इंडिया की टीम इस टूर्नामेंट में बार-बार फेल होती जा रही है.
बीसीसीआई ने साल 2023 तक इस टूर्नामेंट को बहुत ज्यादा सीरियस नहीं लिया था. लेकिन 2023 के फाइनल में इंडिया ए की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद बीसीसीआई ने 2024 में तिलक वर्मा को कप्तान बनाकर भेजा था. लेकिन इंडिया की टीम सेमीफाइनल में ही हार कर बाहर हो गई थी. 2025 में जितेश शर्मा को कप्तान बनाकर बीसीसीआई ने भेजा. जहां पर वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन वहां पर भी सेमीफाइनल में हार मिली था.
बोर्ड ने इस बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप को जीतने के लिए आईपीएल के सितारों से सजी हुई टीम को भेजा था. लेकिन उसके बाद भी टीम का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा. इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम सिर्फ नेपाल और यूएई के खिलाफ ही जीत दर्ज कर सकी. तिलक वर्मा ने धीमी बल्लेबाजी करके इंडिया ए की टीम को मुश्किल में डाल दिया. वहीं सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में बहुत ही अकेले नजर आए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: गौतम गंभीर के ये 2 फैसले पड़ सकते हैं टीम इंडिया को भारी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
वैभव और अभिषेक तेजी से रन बनाते हैं. लेकिन मध्यक्रम धीमी बल्लेबाजी कर रहा था. जिसके कारण ही इंडिया ए की पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. तिलक वर्मा ने 2 बार बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट में निराश किया है. जिसके कारण ही उनकी कप्तानी और बल्लेबाजों दोनों के ऊपर ही सवाल खड़े होने लगे हैं. इसके अलावा इंडिया के बैकअप तेज गेंदबाजों को लेकर नई समस्या नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रवींद्र जडेजा को दूसरे टेस्ट में न खिलाने पर आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301