Entertainment News LIVE Updates: रोहित बल को याद कर रैंप वॉक करते समय रो पड़ी सोनम कपूर, सलमान खान से मिले अनुपम खेर – Jansatta

Entertainment News LIVE Updates: सोनम कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक करते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन उसी दौरान एक्ट्रेस इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। इसके अलावा अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, शाहिद कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। इसके अलावा अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने शो का फेमस डायलॉग बोलते हुए नजर आ रही है। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए बने रहिए।
‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में एक शादी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपने शो के फेमस डायलॉग ‘मैं घुमू फिरू नाचूं गाऊं…’, बोला और इस दौरान उनके साथ बच्चे भी दिखाई दिए, जो उन्हें वहां देखकर काफी खुश थे।
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि सलमान और मैं। हम ज्यादा भले ना मिलें, पर जब मिलते है तो सालों की दोस्ती की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई देती।
सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लेंडर्स प्राइड एक्स एफडीसीआई फैशन टूर 2025 में दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाईं और रैंप वॉक करते समय इमोशनल हो गईं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News