पंचायत 5 में होगा 500 गुना ज्यादा मजा! फैसल मलिक ने फैंस को दी खुशखबरी – AajTak

Feedback
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस साल भी साहित्य आजतक का मंच सजा, जहां कई सारे जाने-माने चेहरों ने शिरकत की. ओटीटी का सबसे पॉपुलर शो पंचायत के सितारे भी वहां पहुंचे. साहित्य आजतक के मंच को फैसल मलिक, नीना गुप्ता, डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने खास बनाया. ‘पंचायत’ वेब सीरीज ने अपनी सादगी, शानदार कहानी और दिलचस्प किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.
इस शो में प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक भी दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं. खासकर अपने बेटे को खोने के बाद प्रह्लाद के किरदार में आए बदलाव और उनके इमोशनल सफर ने लोगों को काफी प्रभावित किया है. फैसल मलिक ने बताया कि अब लोग उन्हें सड़क पर देखकर भी उनके किरदार का हाल पूछने लगते हैं.
प्रह्लाद चा के किरदार से जुड़ गए लोग
फैसल मलिक ने बताया, “लोग सड़क पर ही पूछ लेते हैं कि प्रह्लाद चा कैसे हैं? मुझसे यही पूछते हैं. इसके अलावा ये भी पूछते हैं कि पंचायत का अगला सीजन कब आएगा. प्रह्लाद चा के किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है. उन्हें उनके जवान बेटे के साथ जो हुआ, उससे संवेदना महसूस होती है. आर्मी के लोगों को भी यह किरदार पसंद आया है. लोग मुझसे कहते हैं कि आपके साथ काफी बुरा हुआ. लेकिन मैं उन्हें समझाता हूं कि भई, मेरे साथ नहीं, किरदार के साथ हुआ है.”
लौकी को बना दिया राष्ट्रीय सब्जी
‘पंचायत’ की लोकप्रियता पर बात करते हुए फैसल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस शो ने लौकी को भी खास पहचान दिला दी है. उन्होंने कहा, “लौकी को राष्ट्रीय सब्जी बना दिया गया है. अस्पताल में जब आप एडमिट होते हैं, तब लौकी आ जाती है. जितना शो के बाद लौकी का प्रचार हुआ है, उतना कभी किसी का नहीं हुआ. शो के बाद अगर लौकी का बिजनेस रहा, तो वो जरूर करूंगा.”
प्रह्लाद के किरदार के लिए की खास मेहनत
प्रह्लाद के किरदार में आए बदलाव और उसकी गहराई को लेकर फैसल ने बताया कि इसके लिए उन्होंने निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के साथ काफी काम किया. एक्टर ने कहा, “जी हां, प्रह्लाद का किरदार बढ़ा है, तो उस पर काफी मेहनत की गई है. डायरेक्टर दीपक मिश्रा को मैंने काफी तंग किया. सेकेंड सीजन में जब मेरे बेटे की मौत होती है, तो उसमें भी इमोशन लाने के लिए काफी कुछ किया गया. उसमें ईमानदारी लानी बड़ी जरूरत थी, ताकि ऑडियंस कनेक्ट हो और सब रियल लगे.”
नीना गुप्ता और रघुबीर यादव रखते हैं सेट पर पॉजिटिव माहौल
सीरीज के बाकी कलाकारों और सेट के माहौल के बारे में बात करते हुए फैसल ने बताया कि पूरी टीम के बीच काफी अच्छा तालमेल है. उन्होंने कहा, “खाने के मामले में दाल पालक और खिचड़ी के मामले में दीपक मिश्रा सबसे आगे हैं. 60 दिनों तक उन्होंने सिर्फ वही खाया था. सेट पर एनर्जी नीना जी और रघुबीर यादव जी के कारण कायम रहती है. वो रोज नया गाना लेकर आते हैं, जो दिन के अंत तक पूरी टीम में फैल जाता है. रघुबीर जी सेट पर पॉजिटिव एनर्जी रखते हैं. हमारा सेट बहुत प्यारा है. दीपक का रूल था कि सेट पर कोई सीरियस नहीं होगा, सब मजाक करते रहेंगे.”
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से कितनी अलग है पंचायत?
फैसल मलिक ने अपनी चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘पंचायत’ के बीच के अंतर पर भी बात की. उन्होंने कहा, “उस फिल्म में जब तक कोई शब्द नहीं आता था, तब तक मजा नहीं आता था. पंचायत में सब कुछ इतना अच्छा लिखा रहता है कि आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होती. ह्यूमर इतना जबरदस्त है. हाल ही में हमने पंचायत के पांचवें सीजन का पहला एपिसोड देखा और मैं वादा करता हूं कि ये सीजन आपको पिछले चार सीजन्स से 500 गुना ज्यादा बेहतर और मजेदार लगेगा.”
गांव की जिंदगी से खुद को जोड़ पाते हैं दर्शक
‘पंचायत’ की कहानी और किरदारों से दर्शकों के जुड़ाव की वजह बताते हुए फैसल ने कहा कि भारत में गांवों और वहां की जिंदगी से लोगों का खास रिश्ता है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम हिंदुस्तानी गांव से हमेशा कनेक्ट होते हैं. ये किरदार उन्होंने देखे ही होंगे. हमने ऐसे लोग देखे हैं, जो एक नेता के पीछे पूरी जिंदगी निकाल देते हैं. कुछ लोग राजनीति कर पाते हैं और कुछ नहीं. मगर एक चीज कॉमन है कि हम लोगों को पंचायती करना बहुत आता है. एक जगह बैठकर सरकार गिराने का हुनर है, ये हिंदुस्तान की सच्चाई है. ये शो आपको कनेक्शन फील कराता है.”
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News