IPL 2027 के लिए रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान और आकाश चोपड़ा ने बताया सबसे बेस्ट ऑप्शन – Rinku Singh can become new captain of KKR for IPL 2027 says Irfan Pathan and Aakash Chopra kolkata knight – News24 Hindi

Written By Sanjeet
Edited by: Sanjeet
इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह KKR के नए कप्तान बन सकते हैं (PIC Credit- ANI)
नई दिल्ली, न्यूज 24 डिजिटल: आईपीएल 2027 सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने नए कप्तान की तलाश कर रही है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगामी सीजन में टीम की कप्तानी कौन करेगा? केकेआर की नजरें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी में कप्तानी ऑप्शन पर भी होंगी.
इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने केकेआर के नए कप्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. इरफान का मानना है कि IPL 2027 के लिए रिंकू सिंह KKR के नए कप्तान बन सकते हैं. उनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी कप्तानी के लिए रिंकू का समर्थन किया है.
इरफान पठान ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, ”रिंकू सिंह को KKR का कप्तान बनाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिलहाल टीम के पास नेतृत्व के ज्यादा विकल्प नहीं हैं. ऐसे में रिंकू सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं.” इरफान ने आगे यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदकर उसे भी कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है. इसके लिए उन्होंने वेस्टइंडीज के शाई होप को इस भूमिका के लिए एक विकल्प बताया है.
पठान ने कहा, ”वे नीलामी से भी किसी कप्तान को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक नाम आता है और वह शाई होप का है. उन्होंने हाल में भारत के खिलाफ सीरीज खेली और अच्छा प्रदर्शन किया.” उन्होंने कहा, ”अगर केकेआर चाहे तो इस विकल्प पर भी विचार कर सकती है, लेकिन टीम मैनेजमेंट के काम करने के तरीके को देखते हुए मुझे लगता है कि रिंकू ही नए कप्तान बनेंगे.”
वहीं, भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी कप्तानी के लिए रिंकू सिंह का समर्थन किया है, जो पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी के उपकप्तान भी थे. हालांकि, उन्होंने सुनील नरेन का नाम भी एक विकल्प के तौर पर लिया. चोपड़ा ने कहा, “अगर KKR रिंकू सिंह को कप्तान बनाने का फैसला करती है तो उनके पास यही सबसे बेहतर विकल्प है. पिछले साल उन्हें उपकप्तान बनाया गया था, जिससे उनका दावा और भी मजबूत हो जाता है. नरेन एक और विकल्प हैं. उन्होंने पहले भी कप्तानी की है, इसलिए वे भी एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं.”
Do you think Rinku Singh is the best choice to be KKR’s next captain?#IPL2027 #KKR pic.twitter.com/SXugeMT2hY
ये भी पढ़ें- IND vs SL: वनडे की टीम में चयनकर्ता कर सकते हैं 7 बड़े बदलाव, कुछ ऐसा नजर आ सकता है इंडिया का स्क्वॉड 
आकाश चोपड़ा ने आगे KKR के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में रिटेन करने के फैसले पर सवाल उठाए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सवाल हैं, लेकिन फिर भी केकेआर ने ग्रीन को रिटेन किया. चोपड़ा ने ग्रीन को लेकर कहा,”मैं ग्रीन को रिलीज न करने के उनके फैसले से थोड़ा हैरान हूं, क्योंकि 25.20 करोड़ रुपये एक बड़ी रकम है. वे 41 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में जा रहे हैं. अगर उन्होंने ग्रीन को रिलीज कर दिया होता, तो उनके पास ज्यादा बड़ी रकम होती और वे उन्हें काफी कम कीमत पर वापस भी खरीद सकते थे. इस नीलामी में कोई भी कैमरून ग्रीन के लिए 25 करोड़ रुपये की बोली नहीं लगाता.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने सुना है कि उन्होंने ट्रेड के जरिए उन्हें किसी और टीम को देने की कोशिश की थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं लिया. ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियाई हैं और IPL के ठीक बाद एशेज सीरीज होनी है, इसलिए उनके उपलब्ध रहने पर संशय है.”
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आई तारीख

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News