लुधियाना-लिव इन पार्टनर ने बैंककर्मी की न्यूड वीडियो बनाई: तलाकशुदा बताकर की दोस्ती, ₹40 लाख हड़पे; शादी की… – Dainik Bhaskar

सोशल मीडिया पर खुद को मां शेरावाली का भक्त और तलाकशुदा बताकर दिल्ली के एक व्यक्ति ने लुधियाना की बैंककर्मी महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने बताया था कि पति की मौत के बाद उसे इंश्योरेंस के एक करोड़ मिले हैं।
यह जानकर आरोपी ने रकम हड़पने की साजिश रची। वह दिल्ली से लुधियाना आकर 3 साल तक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान उसने महिला का विश्वास जीतने के लिए उसकी बेटी की शादी में कन्यादान भी किया।
आरोप है कि 50 वर्षीय राजीव अरोड़ा ने बिजनेस शुरू करने के नाम पर महिला से 36 से 40 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब महिला ने उससे कानूनी रूप से शादी करने और पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।
बाद में उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 7 महीने की जांच के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दोस्ती से लेकर ब्लैकमेल तक पूरी कहानी जानिए…
शिकायत के 7 महीने बाद FIR दर्ज
पीड़िता ने 28 मार्च, 2026 को पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी थी। इसके बाद आईपीएस स्तर के अधिकारी ने मामले की जांच की। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन, चैट और वॉयस मैसेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल के बाद थाना जमालपुर में राजीव अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News