Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड, मरार स्थित स्कॉलर्स हाई स्कूल में अंतर-हाउस हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसमें कक्षा षष्ठ से एकादश तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने तर्कों व प्रभावी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एचएम रीतिका रानी, वरिष्ठ शिक्षक उत्तम कुमार मिश्रा तथा निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. संजय प्रसाद सिंह, आर. के. पाण्डेय और श्रेया शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समसामयिक और विचारोत्तेजक विषयों पर अपने विचार रखे। एआई बच्चों को कमजोर कर रहा है कैसे, सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए आरक्षण आवश्यक , विद्यालय में जीवन कौशल आधारित शिक्षा-बागवानी और पाक व्यंजन की शिक्षा देना अनिवार्य, बच्चों को स्वयं से विषय चुनने का अधिकार हो, जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने कक्षावार उत्कृष्ट वाचन किया।
प्रतिभागियों को तैयार करने में संबंधित हाउस मास्टर्स ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें स्वतंत्र रूप से सोचने व अपनी बात रखने की क्षमता का विकास होता है। वहीं, विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता है और वाद-विवाद जैसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने विषय की गहराई को समझते हुए संतुलित और प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। मुख्य निर्णायक प्रो. संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रों में वाक और अभिव्यक्ति की अनूठी पकड़ देखने को मिली, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मंच संचालन आराध्या ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भाषा और अभिव्यक्ति की सशक्तता ही व्यक्ति को समाज में विशिष्ट पहचान दिलाती है, और विद्यालय परिवार आगे भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करता रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play