IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने ध्रुव जुरेल, दबाव में खेली अर्धशतकीय पारी, रच डाला बड़ा कीर्तिमान – IND vs NZ: Dhruv Jurel Scored Half Century in Difficulat Situation Saved Team India from Follow-on Made Histor – News24 Hindi

Written By Ujjaval Palanpure
Edited by: Ujjaval Palanpure
ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा (Image: ANI)
नई दिल्ली, न्यूज24 डिजिटल: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम ने बुरी तरह निराश किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया एक वक्त पर 117 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को फॉलो-ऑन के संकट से बाहर निकाला. जुरेल ने अपने अर्धशतक के जरिए बड़ा कीर्तिमान भी रच दिया है.
दूसरे दिन टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा और वह 116 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. तीसरे दिन अंशुल कंबोज और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे. अंशुल दूसरे ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. इसी के चलते टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी और उसे फॉलो-ऑन से बचने के लिए 40 रनों की जरूरत थी.
ध्रुव जुरेल ने इसके बाद आकाश दीप के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. आकाश ने 52 गेंदों में 29 रन बनाए. आठवें विकेट के लिए दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी देखने को मिली. इसी के चलते टीम इंडिया खुद को फॉलो-ऑन से बचाने में सफल हुई. आकाश के आउट होने के बाद जुरेल को गुरनूर का साथ मिला. जुरेल ने इसी बीच 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने आर्मी सैल्यूट के जरिए अपना अर्धशतक सेलिब्रेट किया. 25 वर्षीय सुपरस्टार ने इसके बाद भी शानदार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड की लीड को कम करने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें:- ‘ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा…’ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के मुरीद हुए एलिस्टर कुक, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
ध्रुव जुरेल भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में यह जुरेल का दूसरा अर्धशतक रहा. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड में शतक जड़ना बहुत मुश्किल है.
जुरेल यह कारनामा सीरीज में दो बार कर चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह तीसरे भारतीय बने हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से अधिक अर्धशतक जड़े हैं. इससे पहले 1990 में किरण मोरे ने दो बार अर्धशतक जड़ा था, वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 और 2014 में कीवी सरजमीं पर अर्धशतक लगाए. 12 साल बाद अब ध्रुव जुरेल ने इस लिस्ट में जगह बना ली है.
ये भी पढ़ें:- पहली 13 गेंदों में 3 रन, फिर 44 गेंदों में मचाया गदर, निकोलस पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर MI को दिलाई रोमांचक जीत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News