मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जोगिंदर फिलीपींस से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने दबोचा – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जोगिंदर को गिरफ्तार किया है. जोगिंदर को पहले  फिलीपींस से डिपोर्ट कराया गया, इसके बाद  दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि जोगिंदर वहां बैठकर लंबे समय से अपराध करवा रहा था.
यह भी पढ़ें: 22 साल बाद पकड़ा गया SIMI का मोस्ट वांटेड अपराधी, पुलिस ने ऐसे जाल बुन धर दबोचा
जानकारी के अनुसार जोगिंदर को 15 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है. जिसमें से 5 हत्या के मामले भी शामिल हैं. ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एक अधिकारी ने बताया कि जोगिंदर मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था. पिछले कई वर्षों से फिलीपींस में बैठा था. वहां, वो भारत में हत्या, लूट, उगाही से जैसे अपराधों को अंजाम दिलवाता था.
फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि जोगिंदर से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. जोगिंदर को 15 मामलों में दोषी भी करार दिया जा चुका है. आपको बता दें कि जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला है. जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन हरियाणा पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था.
यह भी पढ़ें: यूपी के मथुरा में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 1983 से था फरार
जोगिंदर ने 30 दिसंबर 2017 को पानीपत में रिटायरमेंट पार्टी के वक्त जयदेव नाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी. हालांकि, पुलिस से बचकर वह फिलीपींस भाग गया. इसके बाद पुलिस ने जोगिंदर के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News