Feedback
अयोध्या में शनिवार की सुबह एक दलित युवती का शव नग्न अवस्था में मिला था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. परिजनों का आरोप है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अयोध्या से अवधेश प्रसाद सांसद हैं. ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हालांकि, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही फफक-फफक कर रो पड़े.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में निर्वस्त्र मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया रेप और हत्या का आरोप
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य लोगों ने अवधेश प्रसाद को चुप कराया. उनका कहना है कि दलित युवती की नृशंस हत्या की घटना संसद में उठाएंगे और युवती के परिजनों को न्याय दिलवाएंगे. बता दें कि 22 वर्षीय युवती की नग्न अवस्था में लाश शनिवार की सुबह मिली थी.
यह भी पढ़ें: ‘मिल्कीपुर से मुझे टिकट देने का वादा किया था, नंबर आया तो बेटे को दिलवा दिया’, अवधेश प्रसाद पर भड़के आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार सूरज चौधरी
युवती शुक्रवार की शाम से ही लापता थी. उसका शव गांव के बाहर एक नाले के पास मिला था. मौके पर खून से लथपथ कपड़े भी बरामद हुए थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है.
(इनपुट- मयंक शुक्ला)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू