Edited By :Himani sharma
Updated:
न्यूज24 डिजिटल: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो 2 घंटे 10 मिनट की फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म ने ओटीटी पर भी तहलका मचाया हुआ है. फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस दौरान आपको क्राइम-थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं हर मोड़ पर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग फिल्म का नाम ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ है. अजय देवगन की ये फिल्म ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई है, वहीं रिलीज होते ही इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. फिल्म में अजय देवगन ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की तरह ही मर्डर छुपाते नजर आ रहे हैं. वहीं इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी अजय देवगन के साथ नजर आ रहे हैं.
‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी समीर मर्डर केस के इर्द-गिर्द ही घूमती है. ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की तरह ही इस पार्ट में विजय सलगांवकर समीर के मर्डर को छुपाते नजर आते हैं. इसकी शुरुआत में एक बार फिर समीर मर्डर केस की फाइल को खोला जाता है और इस बार केस की जांच एसीपी राजवीर सिंह तोमर को सौंपी जाती है. राजवीर इस केस की बारीकियों पर काम करता है और विजय सलगांवर और उसका परिवार एक बार फिर कटघरे में खड़ा होता है.
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. विजय सलगांवकर बड़ी ही चालाकी से एसीपी राजवीर सिंह तोमर को चकमा देता नजर आता है. क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा हुआ है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्लाइमैक्स में क्या होता है, तो आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट में पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदार भी देखने को मिलते हैं. इस बार नए सितारों में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला देखने को मिले. हालांकि सौरभ शुक्ला का किरदार बेहद छोटा है, लेकिन असरदार होता है. वहीं इन नए सितारों के साथ पुरानी स्टारकास्ट ने धमाल मचाया. पुरानी कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव और इशिता दत्ता शामिल हैं.
ओटीटी से पहले इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. थिएटर्स में इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 594.89 करोड़ का कलेक्शन किया. इसका भारतीय कलेक्शन 381.32 करोड़ रहा. वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दिया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301