ऋषभ पंत बन सकते थे टीम इंडिया के कप्तान, अपनी इस एक गलती के कारण नहीं जीत पाए भरोसा, अश्विन ने किया खुलासा – R Ashwin Reveals Reason Rishabh Pant Not Become Team India Test Captain, Poor Decisions Costed Him – News24 Hindi

Written By Ujjaval Palanpure
Edited by: Ujjaval Palanpure
आर अश्विन ने ऋषभ पंत को कप्तान नहीं बनाए जाने का कारण बताया (Image: ANI)
नई दिल्ली, न्यूज24 डिजिटल: ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए हैं और उन्होंने खूब रन बनाए हैं. हालांकि, पंत का शॉट सिलेक्शन हमेशा ही आलोचना का कारण रहा है. सभी दिग्गजों का मानना है कि ऋषभ हमेशा ही गलत शॉट्स खेलकर आउट होते हैं. अब आर अश्विन ने भी पंत की बल्लेबाजी के दौरान फैसले लेने की क्षमता पर बात की और बताया कि अपने इसी माइंडसेट के कारण वह टेस्ट टीम का कप्तान बनने से चूक गए.
क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत 39 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए. वह एक बार फिर गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए. आर अश्विन इस बात से खुश नजर नहीं आए और उन्होंने बताया कि पंत हमेशा गलत फैसले लेते आए हैं, जो उन पर भारी पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘ऋषभ पंत के पास दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक बनने का टैलेंट है. अगर वह अपना गेम सुधार लेते हैं और बेहतर फैसले लेते हैं, तो वह भारत के लिए लगातार नंबर 4 पर खेल सकते हैं. उन्हें टीम की कप्तानी भी मिल सकती थी. उनके फैसले लेने की क्षमता ने निराश किया है. मैं यही बात सामने रखना चाहता हूं.’
अश्विन ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा यह बात कही है कि ऋषभ पंत भारत के सबसे टैलेंटेड टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. वह ज्यादातर जोखिम भरे शॉट खेलकर ही आउट होते हैं. वह क्रीज के बाहर आते हैं और फील्डर्स के ऊपर से मारने की कोशिश करते हैं. इसी वजह से वह कैच आउट हो जाते हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने मैच पर जमाई मजबूत पकड़
आर अश्विन ने बताया कि ऋषभ पंत अगर गलत शॉट्स नहीं खेले, तो वह टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा मैच जीता सकते हैं. फैंस को लगता है कि पंत बड़े मैच विनर हैं और उन्होंने मुश्किल स्थितियों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है. अश्विन ने इस पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने जब टेस्ट में उनके शतकों और मैच के नतीजों पर नजर डाली, तो जीत की संख्या बहुत कम थी. सिर्फ एक ही शतक जीत के दौरान आई है. अगर आप गाबा में उनकी 89 रनों की पारी को भी जोड़ देते हैं, तो फिर आप बोल सकते हैं कि 2-3 मौकों पर उन्होंने ऐसा किया है. 90 रन पर आउट हो जाना आपको निस्वार्थ नहीं बना देता. कई बार यह लापरवाही वाला काम भी होता है.’
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे बुरा लग रहा…’, मोहम्मद सिराज के सपोर्ट में खड़े हुए कपिल देव, टीम इंडिया से बाहर रखे जाने पर जताया दुख
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News