WWE में खत्म हुआ The Rock का सफर? 30वीं सालगिरह पर माइक और चश्मा छोड़कर दिए रिटायरमेंट के संकेत – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
Edited by: Pankaj Joshi
द रॉक ने दिए रिटायरमेंट के संकेत (Photo: WWE.com)
नई दिल्ली, न्यूज24 डिजिटल: WWE Survivor Series 2026 का अंत हो गया है. कंपनी ने एक बढ़िया शो फैंस को दिया. फैंस इस इवेंट के लिए पहले से उत्साहित थे क्योंकि द रॉक की एंट्री होनी थी. पिछले साल फरवरी में अंतिम बार टीवी पर वो नज़र आए थे. रॉक ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. उन्होंने 30वीं सालगिरह पर शानदार प्रोमो दिया. दर्शकों ने उन्हें खूब चीयर किया. रिंगसाइड में उनकी मां भी मौजूद थीं. खैर द ग्रेट वन ने रिटायरमेंट के संकेत भी दे दिए हैं. उन्होंने अपना चश्मा और माइक रिंग के बीच में रखकर सभी को हैरान कर दिया.
WWE में द रॉक को 30 साल पूरे हो गए हैं. 1996 के सर्वाइवर सीरीज में ही रॉक ने अपना डेब्यू किया था. पिछले तीन दशक उन्होंने जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता. उन्होंने 2026 के सर्वाइवर सीरीज में आकर फैंस को धन्यवाद दिया. रॉक ने इस बार काफी लंबा प्रोमो दिया. उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की. अपनी मां और पिता को लेकर भी कुछ बातें उन्होंने शेयर की. उन्होंने अपनी मां का शुक्रिया अदा किया. रॉक ने ड्रिंक के साथ खास जश्न मनाया. उनके साथ कमेंटेटर्स भी मौजूद थे. रॉक ने फैंस, क्रू और साथी रेसलर्स का धन्यवाद किया.
Mama Rock! Mama Rock! 🗣️ pic.twitter.com/xx9cferGw7
ये भी पढ़ें: WWE Survivor Series 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns की हथकड़ी लगाकर हुई पिटाई, The Rock-John Cena की वापसी
द रॉक बीच-बीच में भावुक भी दिखाई दिए. उन्होंने अंत में अपने फेमस कैचफ्रेज का प्रयोग भी किया. इसके बाद उन्होंने अपने एक एक्शन से सभी को हैरानी में डाल दिया. रॉक ने माइक और अपना चश्मा उताकर रिंग के बीच में रख दिया. इसके बाद वो रैंप से दोबारा ऊपर गए और धीरे-धीरे अंधेरे में नीचे की तरफ चले गए. इस दौरान उन्होंने अपना हाथ भी ऊपर किया था. इस तरह उनके सैगमेंट का अंत हुआ. लगता है कि फैंस ने उन्हें WWE टीवी पर आखिरी बार देखा. शायद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. इससे पहले रॉक को कभी ऐसा करते हुए नहीं देखा गया.
.@TheRock has left the building 🤟👀 pic.twitter.com/CrPUpR9f88
पिछले कुछ सालों से फैंस द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. 2024 में ये मुकाबला होने वाला था लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. रॉक के पास WWE में आने के लिए टाइम भी नहीं है. वो हॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं. रॉक ने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए हैं. लगता है कि अब दर्शकों को रोमन के साथ उनका ड्रीम मैच देखने को नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में 38 साल के ऐतिहासिक करियर को कहेंगे अलविदा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News