Muzaffarpur News: बेहतर करने वाले आठ आरएमएस कर्मी सम्मानित – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल डाक सेवा, मुजफ्फरपुर के अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदत्यि की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में आरएमएस यू प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले आरएमएस कर्मियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इसमें मुकेश कुमार, अमन कुमार, राजेश ठाकुर, अविनाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार, अजित कुमार, शांतनु, अन्नु कुमारी शामिल हैं।आरएमएस अधीक्षक ने बताया कि इस साल के पहले छमाही के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान आरएमएस के प्रदर्शन में कई गुना की वृद्धि दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर ने इंटरनेशनल मेल्स के लिए दिए गए वार्षिक लक्ष्य का पांच गुना पहले ही छमाही में हासिल कर लिया है।

स्पीड पोस्ट, पार्सल और अन्य सेवााओं में दो सौ प्रतिशत से अधिक का व्यवसाय यू प्रमंडल ने किया है। वहीं, इस साल की बड़ी उपलब्धि बिजनेस पोस्ट सेंटर की मुजफ्फरपुर, छपरा एवं मोतिहारी में स्थापना रही। कहा कि उपभोक्तओं की सुविधा के लिए आरएमएस के काउंटर छपरा, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी में 24 घंटे एवं सातों दिन खुले रहते हैं। मौके पर नवीन कुमार, नवीन कुमार, मिथिलेश कुमार, अविनेश कुमार, ठाकुर विक्रांत, विमल चंद्रा, पुनपुन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, ज्योति अंजु, उपेंद्र कुमार, शिवम कुमार, नेहा कुमारी आदि थीं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News