Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: दिल्ली के चुनावी रण में आरकेपुरम में पीएम मोदी, सीमापुरी में प्रियंका गांधी तो CM डॉ मोहन 7 विधानसभा में संभालेंगे चुनावी कमान, सीएम विष्णुदेव स – IBC24 News (हिंदी)

सवाल आपका है
Home » Breaking-news » Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: Veterans in the election
Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: IBC 24 customise

Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने दिग्गज नेताओं को चुनावी रण में उतार दिया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हैं। ये नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे और दिल्ली में भाजपा की चुनावी कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्य प्रचारक होंगे। वे दिल्ली में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा के नीतियों को जनता के बीच रखेंगे। उनका विशेष फोकस दिल्ली की सुरक्षा, विकास और मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर होगा। वहीं प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सीमापुरी क्षेत्र का दौरा करेंगी। वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं और प्रचार कार्यक्रमों में भाग लेंगी। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में शामिल होने से दिल्ली की राजनीति में और खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।
Read Also: CG Teacher Suspend News: खुद शिक्षा सचिव पहुंचे स्कूल.. लगाई क्लास, पूछे सवाल.. इधर निलंबित की गई हेडमास्टर और संकुल समन्वयक
Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। वे दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे और कई जनसभाओं, रोड शो और प्रबुद्धजन सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। इस चुनावी दौरे में डॉ. मोहन यादव भाजपा के विकास योजनाओं और मोदी सरकार के विकास कार्यों को सामने रखेंगे, साथ ही दिल्ली के नागरिकों से भाजपा को जीत दिलाने की अपील करेंगे।
Read More: CM Yogi in Prayagraj Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज दौरे के दौरान सीएम योगी ने किया महाकुंभ का हवाई सर्वे.. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, किया संतों का अभिनंदन
Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे रायपुर से रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय मां शारदा धाम मेला कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो ग्राम जामटोली में आयोजित किया जा रहा है। आज जशपुर जिले के ग्राम जामटोली में आयोजित होने वाला मां शारदा धाम मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे और वहां के जनसमूह से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मेला आयोजन होगा। यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है और लाखों भक्तों का आकर्षण केंद्र होता है।
Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज आरंग में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम माई की बगिया में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में नगर पालिका परिषद के सभी प्रत्याशी, मंडल और बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा के नेता इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पार्टी के समर्थन में काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
Read More : Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी में अमृत स्नान से पहले प्रयागराज पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hindi Today News and LIVE Update 2 February 2025: कांग्रेस पार्टी आज नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपना आरोप पत्र जारी करेगी। यह आरोप पत्र राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जारी किया जाएगा। आरोप पत्र में साय सरकार के एक साल की नाकामियों को उजागर किया जाएगा और पार्टी उन मुद्दों को उठाएगी, जिनसे जनता परेशान है। कांग्रेस का आरोप पत्र करीब 25 बिंदुओं का होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं की विफलता, प्रशासनिक असफलताएं, और लोगों की समस्याओं को प्रमुख रूप से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस इसे एक चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी, ताकि जनता के बीच सरकार की नाकामियों को प्रमुखता से रखा जा सके।
Follow us on your favorite platform:

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “दिल्ली के भाईचारे, संस्कृति और ऐतिहासिक परंपरा को वापस लाना है। विकसित दिल्ली बनाने के लिए लोगों ने सिर्फ कमल का बटन दबाने का मन बना लिया है… आज दिल्ली की जनता ने जो स्पष्ट मन बना लिया है, उसे अरविंद केजरीवाल भी समझ गए हैं… जनता ने कमल खिलाने के लिए जो ठाना है, वही होगा।”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। #DelhiElections2025 pic.twitter.com/t6jNYV7gI9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए दिल्ली के आरके पुरम पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया।
#WATCH दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए दिल्ली के आरके पुरम पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/m1fx9KeFkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

अयोध्या में दलित युवती की नृसंस हत्या का मामला, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दलित किशोरी की हत्या पर प्रेस करते समय फफक कर रो पड़े, बोले न्याय नही मिला तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे, सांसद के रोने से अचानक लोग भौचक्के हो गए, प्रेस में बैठे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें बार बार शांत कराते रहे।

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नांगलोई जाट, नई दिल्ली में रोड शो किया।
#WATCH दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नांगलोई जाट, नई दिल्ली में रोड शो किया।#DelhiElection2025 pic.twitter.com/6FIEGqyV1F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म है और स्वाभाविक रूप से अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है… AAP-दा की सबसे बड़ी संपदा भ्रष्टाचार है चाहे वह शराब नीति हो, दिल्ली जल बोर्ड हो या DTC बसों का घोटाला हो… इन सभी घोटालों का पर्यायवाची है AAP-दा… ज़मीन हड़पना और अपने नाम मासूमों की ज़मीनें करा लेना AAP के बड़े नेताओं का कारोबार रहा है…”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म है और स्वाभाविक रूप से अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है… AAP-दा की सबसे बड़ी संपदा भ्रष्टाचार है चाहे वह शराब नीति हो, दिल्ली जल बोर्ड हो या DTC बसों का घोटाला हो… इन सभी घोटालों का… pic.twitter.com/ZrNlJdCyg1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “अगर कहीं भी किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रशासन किसी की मदद कर रहा है तो मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि इस पर गंभीरता से विचार करें… हमारे इलाकों में भी भाजपा और AAP दोनों के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। हमने पुलिस को बुलाया… मुझे लगता है कि भाजपा और AAP के साथ समस्या यह है कि उनके पास स्थानीय कार्यकर्ता नहीं हैं, उनमें से ज़्यादातर पेड स्वयंसेवक हैं… स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यह समस्या नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल से कहूंगा कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करें…”
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “अगर कहीं भी किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रशासन किसी की मदद कर रहा है तो मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि इस पर गंभीरता से विचार करें… हमारे इलाकों में भी भाजपा और AAP दोनों के कार्यकर्ता… https://t.co/pxifXZJGJ2 pic.twitter.com/DiQY4QVu8L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

मुंबई: शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “बिहार में चुनाव हैं। मोदी सरकार का हर बजट चुनाव के लिए होता है। चाहे वह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, यह चुनावी पैकेज होता है। अब बिहार में चुनाव हैं, इसलिए बजट का अधिकांश हिस्सा बिहार को जाएगा। उनकी खासियत है वे देश का बजट नहीं बनाते, चुनाव का बजट बनाते हैं।”
#WATCH मुंबई: शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “बिहार में चुनाव हैं। मोदी सरकार का हर बजट चुनाव के लिए होता है। चाहे वह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, यह चुनावी पैकेज होता है। अब बिहार में चुनाव हैं, इसलिए बजट का अधिकांश हिस्सा बिहार को जाएगा। उनकी खासियत है वे देश का बजट… pic.twitter.com/hkIJG6MsTP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

डांग, गुजरात: नासिक में बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। डांग SP एस.जी. पाटिल ने बताया, “सुबह करीब 4-4:15 बजे सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। 48 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई है… बाकी को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है…”
#WATCH डांग, गुजरात: नासिक में बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई।
डांग SP एस.जी. पाटिल ने बताया, “सुबह करीब 4-4:15 बजे सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये… pic.twitter.com/AyWlMc69SQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “यह पहली बार है कि सरकार ने मध्यम वर्ग को जो उम्मीद थी उससे ज्यादा राहत दी है। अपेक्षा से ज्यादा दिया है। अनुमान था कि 10 लाख तक की सालाना आय वालों को टैक्स में छूट मिलेगी लेकिन इसे 12 लाख तक करने का निर्णय लिया गया है। मुझे लगता है कि अगर किसी एक राज्य को इससे फायदा होने वाला है तो वह दिल्ली है। दिल्ली में लगभग 1 करोड़ मध्यम वर्ग के लोग हैं और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 85% लोग ऐसे हैं जिनकी आय 12 लाख से कम है। दिल्ली के 85% करदाताओं को अब लगभग कोई टैक्स नहीं देना होगा, मुझे लगता है इससे बड़ा कोई क्रांतिकारी फैसला नहीं होगा… अगर आप घर से किराया ले रहे हैं तो 6 लाख तक टीडीएस नहीं कटेगा…”
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “यह पहली बार है कि सरकार ने मध्यम वर्ग को जो उम्मीद थी उससे ज्यादा राहत दी है। अपेक्षा से ज्यादा दिया है। अनुमान था कि 10 लाख तक की सालाना आय वालों को टैक्स में छूट मिलेगी लेकिन इसे 12 लाख तक करने का निर्णय लिया गया है। मुझे लगता… pic.twitter.com/izT8kqDV4z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की।

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने बजट 2025 पर कहा, “… आम आदमी को कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार का नुकसान बढ़ रहा है और सकल घरेलू उत्पाद घट रहा है। ऐसे में यह संभव ही नहीं है कि केंद्र सरकार आयकर राहत किसी को दे… पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है… हम इनके सामने न डरेंगे और न झुकेंगे…”

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने बजट 2025 पर कहा, “… आम आदमी को कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार का नुकसान बढ़ रहा है और सकल घरेलू उत्पाद घट रहा है। ऐसे में यह संभव ही नहीं है कि केंद्र सरकार आयकर राहत किसी को दे… पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है… हम इनके सामने न डरेंगे और न झुकेंगे…”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने बजट 2025 पर कहा, “… आम आदमी को कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार का नुकसान बढ़ रहा है और सकल घरेलू उत्पाद घट रहा है। ऐसे में यह संभव ही नहीं है कि केंद्र सरकार आयकर राहत किसी… https://t.co/fHWWIUakRG pic.twitter.com/WvyZ3k0uIl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

 

BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ले रहे हैं बैठक
प्रभारी नितिन नबीन संभागवार ले रहे हैं बैठक
दुर्ग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक जारी
दोपहर 1 बजे BJP प्रदेश कार्यालय रायपुर में लेंगे बैठक
नितिन नबीन कल बिलासपुर संभाग की बैठक लिए थे

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अभी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी अच्छी बातें हैं। जैसे अभी तक जो लोग अपने मकान का किराया लेते थे, उनसे 2.4 लाख के बाद TDS लगता था, अब 6 लाख के बाद TDS लगेगा… TCS को खत्म कर दिया गया है… आज देश आश्चर्य मिश्रित खुशी में है… 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद, अगर आप भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करते हैं तो ऐसा होता है, जिसे आज दुनिया कह रही है ‘मोदी है तो मुमकिन है’…”

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अभी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी अच्छी बातें हैं। जैसे अभी तक जो लोग अपने मकान का किराया लेते थे, उनसे 2.4 लाख के बाद TDS लगता था, अब 6 लाख के बाद TDS लगेगा… TCS को खत्म… pic.twitter.com/m6d6yDu0nM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

दिल्ली: भाजपा ने #delhielections2025 के लिए अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘दिल वालों की दिल्ली को अब भाजपा सरकार चाहिए’ लॉन्च किया।
#WATCH दिल्ली: भाजपा ने #delhielections2025 के लिए अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘दिल वालों की दिल्ली को अब भाजपा सरकार चाहिए’ लॉन्च किया। pic.twitter.com/T0FaDTQgbY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र… pic.twitter.com/r8MvFewFa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के परिवार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। हम यहां जगदेव बाबू(जगदेव प्रसाद) की जयंती पर आए हैं। लालू यादव ने जगदेव बाबू के नारे पर वोट लिया, उन्होंने सिर्फ़ अपने परिवार के लिए काम किया है। लालू यादव या उनका परिवार सिर्फ़ बिहार को लूट सकता है, अपने और अपने परिवार के लिए।”
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के परिवार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। हम यहां जगदेव बाबू(जगदेव प्रसाद) की जयंती पर आए हैं। लालू यादव ने जगदेव बाबू के नारे पर वोट लिया, उन्होंने सिर्फ़ अपने परिवार के लिए काम किया है। लालू यादव या उनका परिवार… pic.twitter.com/T0te7aWqnz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा में AAP कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है, “मैं चुनाव के दिन से पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा हमारे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को दी जा रही धमकी और उत्पीड़न पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। कल, हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन (प्रिंसेस पार्क पार्ट-2 के निवासी) को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में BNSS, 2023 की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया गया, इस आधार पर कि उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। उन पर बेशर्मी से ऐसे आरोप लगाए गए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें इस हद तक गंभीर शारीरिक दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा कि वे बेहोश हो गए और बाद में उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में, काफी संघर्ष के बाद, उन्हें संबंधित रिटर्न ऑफिसर/SDM के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई, जिस मामले में उन्हें बेशर्मी से फंसाया गया था…”

दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “यह हमारा चौथा प्रचार गीत है जिसे हमारे पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने गाया है। यह बहुत बेहतरीन गाना है… कल जो बजट पेश किया गया वह अमृत काल का स्वर्णिम बजट था। निम्न वर्ग और खास तौर पर मध्यम वर्ग के लिए जिस तरह की सौगात दी गई है 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं, सब प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दे रहे हैं। मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा बजट नहीं देखा जिसमें हर क्षेत्र के लिए इतनी सारी परियोजनाएं, योजनाएं हों…”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “यह हमारा चौथा प्रचार गीत है जिसे हमारे पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने गाया है। यह बहुत बेहतरीन गाना है… कल जो बजट पेश किया गया वह अमृत काल का स्वर्णिम बजट था। निम्न वर्ग और खास तौर पर मध्यम वर्ग के लिए जिस तरह की सौगात… pic.twitter.com/Ps6YBd4jtU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025

भोपाल
भोपाल में रचना टॉवर के पास 2 लाख रुपए की लूट…
निजी कम्पनी के अकाउंटेंट के साथ हुई लूट…
बदमाशों ने चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीना…
चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की घटना…
मामले की जांच में जुटी पुलिस…
मामला शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है…
आस पास के CCTV फुटेज खांगाल रही पुलिस….

नाशिक, महाराष्ट्र- खाई में गिरी लग्जरी बस
7 यात्रियों की मौत, 15 घायल
15 घायलों में से कई की हालत गंभीर
200 फीट गहरी खाई में गिरी बस
नाशिक-गुजरात हाईवे पर हुआ हादसा

जशपुर
मवेशी की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ से झारखंड कत्लखाने ले जा रहे थे तस्कर
पुलिस ने 14 मवेशी को तस्करो से कराया मुक्त
मामले में 2 अन्य आरोपी मौके से फरार
लोदाम थाना के चराईडांड गोठान जंगल का मामला

रायपुर
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ छत्तीसगढ़ दौरे पर
तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे विजय जांगिड़
नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में लेंगे हिस्सा
आज सुबह 9 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए होंगे रवाना
3 फरवरी को तखतपुर और अकलतरा में करेंगे चुनाव प्रचार

रायपुर
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
आरंग में होगा सम्मेलन
माई की बगिया आरंग में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा सम्मेलन
सम्मेलन में नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी, 17 पार्षदगण, मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित

रायपुर
आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय
दोपहर 12:00 बजे रायपुर से होंगे रवाना
मां शारदा धाम मेला कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
ग्राम जामटोली में आयोजित है कार्यक्रम
शाम 5:30 बजे लौटेंगे रायपुर

रायपुर
कल 3 फरवरी को जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र
दोपहर 12 बजे CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा लॉन्च
नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार किया गया घोषणा पत्र
घोषणा पत्र को दिया जा रहा अंतिम रूप
जनता से सुझाव लेकर बीजेपी ने किया तैयार
व्हाट्सएप, क्यूआर स्कैनर और ईमेल के जरिए मिले सुझाव

रायपुर
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज आरोप पत्र जारी करेगी कांग्रेस
राजीव भवन में जारी होगा करीब 25 बिंदुओं का आरोप पत्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में होगा जारी
साय सरकार के एक साल की नाकामियों को उजागर करेगी कांग्रेस

रायपुर
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रेस वार्ता आज
सुबह 10:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में करेंगे संबोधित
केंद्रीय बजट पर चर्चा संभावित
कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था बजट

भिलाई
कानपुरी कॉलोनी के पारिजात में पुलिस की रेड
सुबह 5 बजे पहुंची पुलिस की टीम, मची अफ़रा तफरी
कई थाना प्रभारी ,सीएसपी ,एएसपी पहुंचे
सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल पहुंचे
कई संदिग्ध जोड़ो को भी पकड़ा
बिना वेरीफिकेशन के रह रहे है लोग
साल भर पहले भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई

रायपुर
नगरीय निकाय चुनाव में अब हेलीकॉप्टर से प्रचार करेंगे कांग्रेस नेता
वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में करेंगे जनसभाएं व प्रचार
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज हेलीकॉप्टर से जायेंगे चुनावी दौरे पर
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भी रहेंगे चुनावी दौरे
पीसीसी चीफ दीपक बैज हेलीकॉप्टर से जायेंगे बस्तर

भिलाई
कानपुरी कॉलोनी के पारिजात में पुलिस की रेड
सुबह 5 बजे पहुंची पुलिस की टीम, मची अफ़रा तफरी
कई थाना प्रभारी ,सीएसपी ,एएसपी पहुंचे
सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल पहुंचे
कई संदिग्ध जोड़ो को भी पकड़ा
32 लोग हिरासत में, 4 लड़किया भी शामिल
बिना वेरीफिकेशन के रह रहे है लोग
साल भर पहले भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई
Happy Birthday Bhilai : इस्पात नगरी भिलाई शहर का आज…
OP Choudhary on Union Budget 2025: ‘विकसित भारत का रोडमैप…
Bribing for NAAC Rating: NAAC रेटिंग के लिए घुसखोरी, निजी…
Drunk Policeman In Jashpur : शहर में दिन दहाड़े शराब…
Balod Jila Panchayat Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के इस जिले में…
CBI Arrests Bribe In Raipur : राजधानी में CBI की…
Drone Didi Hemlata Manhar : कौन हैं छत्तीसगढ़ की ‘ड्रोन…
Bhilai News: शहर के इस बड़े अपार्टमेंट में पुलिस की…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News