Feedback
राजस्थान में अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है.
राजस्थान के किन शहरों में होगी बारिश ?
इस दौरान विशेष रूप से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि जयपुर, भरतपुर, जैसे जिलों में बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं.
राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लूणकरणसर (बीकानेर) में दर्ज किया गया है. हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद राज्य में ठंड में कमी आने की संभावना है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू